CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निष्काषित , राज्यसभा चुनाव के दौरान की थी क्रॉस वोटिंग

समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निष्काषित , राज्यसभा चुनाव के दौरान की थी क्रॉस वोटिंग

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर 23 जून समाजवादी पार्टी ने अपने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। सपा की तरफ से कहा गया है कि पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ जाने के कारण इन लोगों को निष्काषित किया गया है। सपा की तरफ से यह भी बताया गया है कि इन सभी विधायकों को हृदय परिवर्तन के लिए समय दिया गया था और यह समय खत्म होने के साथ ही पार्टी से इनकी सदस्यता आधिकारिक तौर पर खत्म कर दी गई है।

समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों ने पिछले साल राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद से तीनों विधायक पार्टी से अलग चल रहे थे। क्रॉस वोटिंग के बाद तीनों विधायक न तो सपा के किसी कार्यक्रम में जाते थे, न ही पार्टी ऑफिस पहुंचते थे। इसके बाद तीनों को पार्टी से निकाल दिया गया है।समाजवादी पार्टी ने क्या कहा?समाजवादी पार्टी की तरफ से एक्स पोस्ट में लिखा गया “समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।

1. मा. विधायक गोशाईगंज अभय सिंह2. मा. विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह3. मा. विधायक ऊंचाहार मनोज कुमार पाण्डेयइन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहां रहें, विश्वसनीय रहें।”सपा के 7 विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हुआ था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।

वहीं, एक विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचा था। इससे समाजवादी पार्टी को नुकसान हुआ था। राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने आठ और समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे थे। सपा उम्मीदवार के लिए जीत की राह बीजेपी के आठवें उम्मीदवार के मुकाबले आसान थी, लेकिन सात विधायकों ने बीजेपी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया। इस वजह से बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली थी।अब तीनों विधायकों के बारे में जानिए…राकेश प्रताप सिंह अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।

वह 2012 से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। 2021 में उन्होंने विधायकी से इस्तीफा भी दे दिया था। इस समय उन्होंने कहा था कि चुनी हुई सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इस वजह से वह इस्तीफा दे रहे हैं। राकेश प्रताप सिंह की गिनती सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबियों में होती थी। 2023 में उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन 2024 में पार्टी लाइन से अलग वोट कर उन्होंने पार्टी आलाकमान से अपने रिश्ते खराब किए। अब वह पार्टी से बाहर हो चुके हैं। आगामी चुनाव से पहले वह बीजेपी से जुड़ सकते है

थरूर का ‘मनुस्मृति’ बयान: बोले- ‘RSS और BJP बदल चुके हैं’, कांग्रेस में ही मची खलबली!
Shilpa Shetty Pub Case : बेंगलुरु में देर रात खुला पब बना मुसीबत, शिल्पा शेट्टी से जुड़े बैस्टियन समेत दो ठिकानों पर केस दर्ज
Asaduddin Owaisi Bihar Election: ओवैसी बोले – हमने सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, अब बिहार देखेगा BJP की B टीम कौन है
CG ‘Good Governance Festival’ begins from today : 10 जून तक चलेगा अभियान
अवैध रेत परिवहन का खुला खेल, 26 हाइवा जब्त, प्रशासन ने कसी माफिया पर नकेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

Minor Case
Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

सीतापुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट…

Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी
Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी

16 किसानों की फसल का नुकसान (Elephant Crop…

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?