CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में पुलिस ने दबोचे 4 शातिर चोर: डॉक्टर के क्लिनिक और CA के घर में की थी चोरी, 3 आरोपी नाबालिग निकले

रायपुर में पुलिस ने दबोचे 4 शातिर चोर: डॉक्टर के क्लिनिक और CA के घर में की थी चोरी, 3 आरोपी नाबालिग निकले

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

रायपुर के खम्हारडीह इलाके में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 4 चोर गिरफ्तार हुए हैं। इन चोरों को पुलिस अप्रैल महीने से तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपियों ने जून में फिर एक बार सिलसिलेवार तरीके से चोरियां की तो पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें दबोच लिया है। इनमें से तीन आरोपी नाबालिग है।

हर्ष शर्मा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेक्टर-03 शंकर नगर में रहता है और सी.ए. है। 19 जून को प्रार्थी अपने परिवार के साथ चम्पारण गया था। अगले दिन वापस आया तो देखा कि मेन गेट से पहले लगे लोहे का चैनल गेट बेंड था, वहीं खिड़की में लगा कांच और लोहे का ग्रिल टूटा था। घर का सामान बिखरा था। वहां लैपटॉप कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब थे।

डॉक्टर के यहां 2 बार की चोरी

डॉक्टर सुजाता सिंधी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वीआईपी स्टेट शंकर नगर रायपुर में रहती है। पहलाजानी नर्सिंग होम के पास फिजियोथैरेपी का क्लिनिक है। 19 और 20 जून के दरमियानी रात चोरों घुसकर चोरी कर ली थी। इसके पहले चोरों ने अप्रैल महीने में भी करीब 50 हजार कैश चुराए थे। हालांकि पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई थी।

CCTV में फंसे चोर

इस मामले में क्राइम ब्रांच में पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तभी एक आरोपी लोधीपारा निवासी विवेक दुबे को पकड़ कर पूछताछ की। विवेक ने बताया कि उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक कैमरा समेत करीब 2 लाख का माल मिला है।

Traffic Improvement Drive : बिलासपुर में ट्रैफिक सुधार की सख्त शुरुआत, सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Today is the last chance : राजधानी में ई-चालान निपटारे के लिए आज आखिरी मौका
Amit Shah Chhattisgarh Visit: नक्सलवाद की डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री, हाईलेवल बैठकों से तय होगी आगे की रणनीति
Bilaspur GST Raid: कोयला कारोबार पर शिकंजा, हिंद कोल ग्रुप के कई ठिकानों में एकसाथ कार्रवाई
1408 दिन गायब रहे डॉक्टर को मिला BMO का पद: पत्नी संग चलाया निजी अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?