CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उपचुनाव :लुधियाना वेस्ट में जीत पर AAP ने निकाला रोड शो

उपचुनाव :लुधियाना वेस्ट में जीत पर AAP ने निकाला रोड शो

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर 24 जून आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत के जश्न में एक भव्य रोड शो निकाला. इस रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारियों के साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

भारी संख्या में उमड़े आप समर्थकों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आपने संजीव अरोड़ा को पहले से भी अधिक अंतर से जिताकर आम आदमी पार्टी पर फिर से अपना भरोसा दिखाया है. लोकतंत्र में जनता ही असली शासक होती है. जो लोग दावा करते थे कि वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उन्हें कल एहसास हो गया कि उनका अति आत्मविश्वास गलत था.जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं कोसीएम मान ने लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा- यह जीत अकेले हमारी नहीं है, यह हर उस पार्टी कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है, जो घर-घर जाकर लोगों से जुड़े. जनता ईमानदारी और मेहनत को पहचानती है.

हमारा लक्ष्य पंजाब को दूसरा कैलिफोर्निया या लंदन बनाना नहीं है, हमारा लक्ष्य पंजाब के गौरव को फिर से वापस पाना और रंगला पंजाब बनाना है.उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवादों से बचने और लोगों के काम पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. मान ने कहा, “हमारा मिशन लोगों की सेवा करना है, न कि छोटी-मोटी लड़ाइयों में उलझना. उन्हें बोलने दें, लेकिन हम अपना काम करते करेंगे.”यह जीत आप के लिए गर्व का क्षणआप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पश्चिम की जनता, संजीव अरोड़ा और सभी आप कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा, “यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है और ईमानदार राजनीति में लोगों की आस्था का प्रमाण है.

लुधियाना पश्चिम के लोगों ने न केवल संजीव अरोड़ा को चुना, बल्कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के अहंकार और गुंडागर्दी को नकारकर पारदर्शी शासन के प्रति अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण अपनी मुहर लगाई. यह जीत राजनीति में ईमानदारी वापस लाने के मिशन की भी जीत है.”आप सरकार के दौरान पंजाब में हुई तीव्र प्रगति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सिसोदिया ने कहा, “2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में की लहर चली. वहीं कल की जीत एक तूफान की तरह आई. अब हम 2027 तक पंजाब में रॉकेट की स्पीड से काम करेंगे. नशा उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और किसानों के उत्थान के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा.”संजीव अरोड़ा ने जताया सबका आभारनवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम के लोगों और आप कार्यकर्ताओं के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, “यह जीत लुधियाना पश्चिम के लोगों की है. मैं आप सभी को मुझ पर किए भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिन मैंने सिर्फ लोगों का सम्मान करने और उनकी बात सुनने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया. हम यहां के लोगों की हर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने कहा कि अगर यह सेमीफाइनल था, तो अब हम फाइनल को और बड़े अंतर से जीतने के लिए तैयार हैं.

Raipur Big News : रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लाखों की मोबाईल फोन स्वामियों को वापस कराकर दिया तोहफा
हाथ में कैमरा, सामने शेर… गिर नेशनल पार्क में दिखा लॉयन सफारी करते PM मोदी का अलग अंदाज
Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से
ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने चला था PAK, जवाब में भारत ने खट्टे कर दिए दांत
मुंह में रिवॉल्वर घुसेड़ा, बोला-निकाल दूंगा नेतागिरी … रिटार्यड CO के बेटे की दबंगई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

EV Charging : अब मोहल्लों और बाजारों में भी मिलेंगे चार्जिंग प्वाइंट, राजमार्गों पर नया नियम लागू

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक गाड़ियों…

EV Charging
EV Charging : छत्तीसगढ़ में अब हर इलाके में मिलेगी चार्जिंग सुविधा, सरकार ने बदले नियम

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक गाड़ियों…

Tomato Price
Tomato Price : टमाटर फिर हुआ महंगा, बाजार में बढ़े दाम से लोग परेशान

सीजी भास्कर, 15 मई। शहर की सब्जी मंडियों…

Two high-speed vehicles collided head-on in Durg : पुलिस ने ड्राइवरों को सुरक्षित निकाला

Two high-speed vehicles collided head-on in Durg

Tragic accident in Jashpur : आम से भरी पिकअप पुलिया से गिरी, चालक की मौके पर मौत

Tragic accident in Jashpur

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डबजटसामाजिक

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

20/10/2025
देश-दुनियास्वास्थ्य

ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह फैली गंदगी पर अथॉरिटी का एक्शन, चार की सेवा समाप्त; प्रबंधक का वेतन रोका

19/03/2025
Ashok Gehlot Scathing Attack
राजनीति

Ashok Gehlot Scathing Attack : ‘ऐसा बयान केवल कोई पागल ही दे सकता है’, मणिशंकर अय्यर पर अशोक गहलोत का प्रहार

06/03/2025
Russia Weapons Failure
देश-दुनिया

Russia Weapons Failure : पिछली जंग में खुली ईरान की सैन्य कमजोरियां, रूस से मिले हथियार हमलों को रोकने में रहे बेअसर

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?