CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Politics: यूपी विधानसभा की इन 108 सीटों पर है अखिलेश यादव की नजर, सपा चीफ ने बनाई रणनीति

UP Politics: यूपी विधानसभा की इन 108 सीटों पर है अखिलेश यादव की नजर, सपा चीफ ने बनाई रणनीति

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

UP Assembly Election 2025: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अभी से मिशन 2027 की तैयारी तेज कर दी है. सपा की नजर प्रदेश की उन सीटों पर है जिन पर पार्टी की पकड़ कमजोर है. सपा ऐसी एक-एक सीट पर पार्टी के संगठन और उन तमाम वजहों की समीक्षा करने में जुटी है जो हार का कारण बन सकते हैं. इन सभी सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है जो चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे. जिसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे. 

ये पहली बार है जब समाजवादी पार्टी की ओर से इस तरह की कवायद शुरू की गई है. 2027 के चुनाव को देखते हुए सपा की नजर उन 108 सीटों पर खासतौर से है जहां पिछले तीन बार से लगातार पार्टी हार का सामने करती आ रही है. इनमें मध्य यूपी की इलाहाबाद पश्चिम, लखनऊ कैंटोनमेंट सीट है इसके अलावा पूर्वी यूपी की बासी और देवरिया, पश्चिमी यूपी में नोएडा और गंगोह, ब्रज क्षेत्र में आगरा केंटोनमेंट और एत्मादपुर जैसी सीटें आती हैं.

कमजोर सीटों पर पर्यवेक्षकों को दी गई जिम्मेदारी

इसके अलावा सपा ने उन सीटों पर भी सही स्थिति परखने में लगी है जहां पार्टी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इनमें से एक पर्यवेक्षक दल पश्चिमी यूपी की शामली सीट पर भी भेजा गया है. इस सीट पर सपा ने 2022 में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी हालांकि 2017 में और 2012 में सपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था. वहीं फिरोजाबाद की दो और बदायूं की एक सीट भी ऐसी है जहां सपा कमजोर हैं.

सपा के पर्यवेक्षकों की टीम ने इन कमजोर सीटों पर पिछले एक पखवाड़े में दो-दो बार दौरा किया है. जिसमें उन्होंने यहां के जिलाध्यक्षों, जिला ईकाई समेत तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जातियों और समुदायों के प्रभावशाली लोगों के साथ भी अलग-अलग बैठकें की है. सूत्रों के मुताबिक सपा ने पूर्व विधायकों को पर्यवेक्षकों की टीम में शामिल किया है. किसी तरह के पक्षपात से बचने के लिए ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है जो बाहर के हैं. 

जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति

सपा के पर्यवेक्षकों की टीम इन सीटों पर जाकर उन कारणों की समीक्षा करेगी जिससे पार्टी को नुक़सान हो सकता हैं. यहां पर पीडीए की रणनीति के तहत भी पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने का काम किया जाएगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक-एक कदम पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ा रही है. सपा गलती की ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ना चाहती है जिसकी वजह से चुनाव में पार्टी को खामियाजा उठाना पड़ सकता है.  

हाईकोर्ट की फटकार, FIR दर्ज : कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी में फंसे विजय शाह, मायावती ने साधा निशाना
Lyari Karachi Crime History: धुरंधर के बाद फिर सुर्खियों में आया कराची का ‘ल्यारी’—मजदूरों की बस्ती कैसे बदली अपराध के अड्डे में?
सीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं हुई कोई वार्ता, भारत ने साफ किया रुख
दरभंगा में नवरात्री के पहले दिन मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव, समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप; Video
Raipur Police Commissionerate Ban Order : नशे पर सख्ती, रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन की बिक्री पर रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?