CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुणे में BJP नेता ने महिला इंस्पेक्टर को किया बैड टच, पद से देना पड़ गया इस्तीफा

पुणे में BJP नेता ने महिला इंस्पेक्टर को किया बैड टच, पद से देना पड़ गया इस्तीफा

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

महाराष्ट्र के पुणे में महिला पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे बीजेपी नेता प्रमोद कोंढारे ने इस्तीफा दे दिया है. यह सब उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुणे में दौरे पर थे. महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने प्रमोद कोंढारे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. नितिन गडकरी को सोमवार को एक कार्यक्रम के लिए पुणे आना था. शनिवार वाड़ा के पास बीजेपी नेता एकत्र हुए थे. उस समय बीजेपी के कस्बा पेठ विधायक हेमंत रासने कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चाय पिलाने के लिए एक दुकान पर ले गए.

उसी समय प्रमोद कोंधरे पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ का फायदा उठाकर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस इंस्पेक्टर को गलत तरीके से छुआ. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में बताया. चाय की दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. उसके बाद प्रमोद कोंधारे पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया.

प्रमोद कोंधारे ने पद से इस्तीफा दिया

भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने बताया कि प्रमोद कोंधारे ने अपना इस्तीफा भेज दिया है. हम जांच कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था. क्या यह अनजाने में हुआ, क्योंकि वहां पर पर भीड़ अधिक थी. प्रमोद ने पुलिस जांच पूरी होने तक इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, मैंने उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश की है. इस घटना के बारे में जानने के बाद, हमने तुरंत कदम उठाए हैं. धीरज घाटे ने कहा कि शहर बीजेपी में कोई दो समूह नहीं हैं, कोई भी उल्टी-सीधी खबर न फैलाए.

प्रमोद कोंधारे ने आरोपों से किया इनकार

वहीं प्रमोद कोंधारे ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया. मामले को लेकर बीजेपी एमएलसी चित्रा वाघ ने कहा कि मैं प्रमोद कोंधरे का समर्थन सिर्फ इसलिए नहीं करूंगी, क्योंकि वह हमारी पार्टी से हैं. मैंने आज सुबह पुणे शहर अध्यक्ष से बात की है. उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है. मैं खुद इस मामले पर आगे की कार्रवाई करूंगी.

नदी तैरकर स्कूल पहुंचने वाले “ट्यूब मास्टर” 1994 से नहीं ली छुट्टी – एक गणित शिक्षक की मिसाल
Digital Payments : मोबाइल में सिमटती बचत की दुनिया, आखिर क्यों बदल रही महिलाओं की आर्थिक आदतें
यौन उत्पीड़न के एक मामले में बृजभूषण सिंह हुए बरी, महाबीर फोगाट बोले, ‘खिलाड़ियों को अपने…’
पांच बहनें करती थीं एक ही लड़के से प्यार, मुकम्मल नहीं हुई मोहब्बत तो… रहस्यमयी है इस झरने के पीछे की कहानी
Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?