CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत:खेलने के लिए घर से निकले थे; साइकिल धोने के दौरान पैर फिसला

सरगुजा में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत:खेलने के लिए घर से निकले थे; साइकिल धोने के दौरान पैर फिसला

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

सरगुजा जिले के केरजू में बुधवार शाम दोस्तों के साथ साइकिल लेकर खेलने निकले 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। दोनों साइकिल धोने के दौरान भरे हुए तालाब में गिर गए। दोनों को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें लेकर कांसाबेल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का पुत्र आरव अग्रवाल (9 वर्ष) और पड़ोसी संजय अग्रवाल का बेटा अंश अग्रवाल (7 वर्ष) बुधवार को स्कूलों से लौटने के बाद शाम करीब चार बजे साइकिल लेकर घर से खेलने के लिए निकले। अन्य बच्चों के साथ वे घर से कुछ दूर स्थित तालाब में चले गए। दोनों कीचड़ लगने से गंदी अपनी साइकिलों को धोने लगे।

फिसलकर गिरने से डूबे

आरव और अंश अग्रवाल साईकिल धोने के दौरान फिसलने के कारण लबालब भरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। साथ गए बच्चों ने शोर मचाते हुए दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, जब तक दोनों बेहोश हो चुके थे।

परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को कांसाबेल हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर दोनों को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया गया।

बारिश के कारण मेड़ में फिसलन

घटना से दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे बचपन ने साथ रहते और खेलते थे। घटना से गांव में शोक है। जहां हादसा हुआ, वहां खुली मेड़ है। बारिश के कारण मेड़ भी फिसलन भरा हो गया है और तालाब में पर्याप्त पानी भरा हुआ है, जिसके कारण हादसा हुआ।

Explosive Truck Accident Bhilai: ट्रांसफार्मर से टकराया बारूद से लदा ट्रक, केबिन में आग; भिलाई में टला बड़ा धमाका
Schedule of Rates : नगरीय निकायों में भी लोक निर्माण विभाग का नवीन एसओआर प्रभावशील
Chhattisgarh Elephant Viral Video : मौत से खिलवाड़, पत्थर मारकर हाथी को उकसाने का खौफनाक वीडियो वायरल
Bhupesh Baghel attacks rising petrol and diesel prices : बोले- “संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार”
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : नया विधानसभा भवन, डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम और ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र छत्तीसगढ़ को मिले विकास के तीन नए प्रतीक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के लवन नगर में गांजा तस्करी…

Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश
Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश

पतंजलि गाय के घी की जांच (Patanjali Cow…

Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार
Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार

किसानों को अमानक खाद बेचने (Substandard Fertilizer Case)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?