CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Meghalya STF Murder Probe : राजा रघुवंशी हत्याकांड…अब सोनम के गायब बैग…5 लाख रुपये और आभूषणों की तलाश में जुटी पुलिस…

Meghalya STF Murder Probe : राजा रघुवंशी हत्याकांड…अब सोनम के गायब बैग…5 लाख रुपये और आभूषणों की तलाश में जुटी पुलिस…

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून|  Meghalya STF Murder Probe : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रही मेघालय पुलिस की STF टीम अब हत्या के बाद गायब हुए सोनम रघुवंशी के बैग में रखे पांच लाख रुपये, आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल की तलाश में जुट गई है। इस सिलसिले में इंदौर के बिल्डर लोकेन्द्र तोमर, प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और फ्लैट के चौकीदार बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार कर शिलांग की अदालत से 6 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने ब्रोकर सिलोम के माध्यम से एक फ्लैट किराए पर लिया था, जिसमें सोनम कुछ दिन रही। जब सोनम और उसके साथी गिरफ्तार हुए तो फ्लैट खाली पड़ा था। इस दौरान आरोप है कि बिल्डर लोकेन्द्र तोमर के निर्देश पर सिलोम और बलवीर ने फ्लैट से सामान (Meghalya STF Murder Probe)हटाया और इसी दौरान सोनम का कीमती सामान से भरा बैग गायब हो गया। इस बैग में पिस्टल, पांच लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, एक लैपटॉप और मोबाइल थे।

STF सूत्रों के अनुसार, ब्रोकर सिलोम ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने बैग और मोबाइल जला दिया था। लेकिन, रुपये और आभूषणों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों को सोनम और राज के सामने बैठाकर आमना-सामना कराने की तैयारी कर रही है ताकि साक्ष्य मिटाने की पुष्टि हो (Meghalya STF Murder Probe)सके। तीनों से उसी शिलांग सदर थाने में पूछताछ होगी, जहां इससे पहले सोनम, राज और अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई थी।

गुरुवार को STF ने तीनों आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद 6 दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस ने बताया कि अब तक सिर्फ ₹50,000 और एक पिस्टल ही बरामद हुई है। सोनम का मोबाइल, लैपटॉप और आभूषण अभी भी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून पर शिलांग गए, जहां 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि यह हत्या सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की साजिश (Meghalya STF Murder Probe)थी, जिसे तीन सुपारी किलरों — विक्की उर्फ विशाल, आकाश और आनंद — ने अंजाम दिया।

अब तक इस मामले में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है — जिनमें पांच हत्या में और तीन सबूत मिटाने के आरोप में पकड़े गए हैं। मेघालय STF का कहना है कि केस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। साथ ही जिन सामानों की बरामदगी बाकी है, उन्हें लेकर पुलिस आखिरी राउंड की पूछताछ कर रही है।

बिल्डर, ब्रोकर और चौकीदार की गिरफ्तारी के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सोनम के गायब बैग और गुम सामानों की कड़ी जल्द सुलझेगी, जिससे केस की वित्तीय साजिश और साक्ष्य मिटाने की मंशा को लेकर न्यायालय के समक्ष स्पष्ट स्थिति रखी जा सकेगी।

वक्फ ‘अल्लाह की देन’ नहीं, सिर्फ दान, मोहसिन रजा का SC में मुस्लिम संगठनों को जवाब
Putpura plunges into darkness after transformer failure : ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Chhattisgarh Rajya Sabha Election Schedule : दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी घड़ी शुरू, रायपुर की सियासत में हलचल
27th installment of Mahatari Vandan Yojana released : 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder of disabled woman : पुलिस चौकी के पास दिव्यांग महिला की हत्या, दुर्ग में फैली सनसनी

  सीजी भास्कर, 17 मई। दुर्ग जिले के…

68 passengers were evacuated safely.
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

सीजी भास्कर, 17 मई। चलती ट्रेन के बी-1…

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़राज्य

CG BrEaKiNg 🟦 नियद नेल्लनार के क्रियान्वयन वाले क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने मिशन मोड पर कार्य करने जोर 🟩 “महिलाओं को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का 100% मिले लाभ” – शम्मी आबिदी

12/06/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

रणवीर इलाहाबादिया ने SC में दिया हलफनामा, कहा- “अब शो में शालीनता बनाए रखेंगे”

01/04/2025
छत्तीसगढ़राज्य

CM Vishnudev Sai offered prayers at the Sri Jagannath Temple : हरिनाम संकीर्तन में गूंजा भक्तिमय माहौल

11/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

130 रूपये की खिचड़ी में निकली मक्खी, एक साल बाद होटल पर ₹15 हजार का जुर्माना..

02/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?