CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटना में फिर बेखौफ गुंडागर्दी: चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को थार से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार!

पटना में फिर बेखौफ गुंडागर्दी: चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को थार से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार!

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में पुलिस का डर करीब खत्म होता नजर आ रहा है और सड़क पर महंगी कार लेकर चलने वाले लोग गुंडागर्दी करते दिख रहे हैं. पुलिस इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक थार सवार की गुंडागर्दी करते दिखा.चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस वाहन रूकवाने की कोशिश करती रही लेकिन ड्राइवर पर कोई असर होता नहीं दिखा. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के लोग बाल-बाल बचे और काली थार लिए ड्राइवर आगे बढ़ता गया.

पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश करते हुए थार ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया.घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित चितकोहरा गोलंबर का है. वीडियो 24 जून यानी मंगलवार दोपहर एक बजे का बताया जा रहा है.इसी महीने हुई थी ऐसी ही घटनाइससे पहले पटना में ही इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी.

13 जून को पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार ड्राइवर ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था. इस वाकये में एक महिला कॉन्स्टेबल और दो दारोगा घायल हो गए थे. इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. घटना के बाद कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.बता दें कि यह मामला पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ का था, जहां पर पटना पुलिस वाहनों की चेकिंग कंपैन चला रही थी. इसी दौरान, एक ब्लैक स्कॉर्पियो ड्राइवर ने तीन पुलिसकर्मियों पर ही कार चढ़ा दी.

CCI ने Meta पर लगाया 213 करोड़ रुपये का जुर्माना, WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर हुई कार्रवाई
Domestic Violence Case : पति की प्रताड़ना से टूटी हिम्मत, थाने में आग लगाकर दी जान, पांचवें दिन बुझ गई जिंदगी की लौ
Sairang : राजधानी एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, ट्रेन की टक्कर से 8 हाथियों की मौत
भिलाई में पार्षद को BSP से तांबा चोरी करते CISF ने दबोचा, 220 kg तांबा और कार समेत गिरफ्तार
NIA Action : छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khuntaghat Dam Viral Video
Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक

Khuntaghat Dam Viral Video : जिस स्थान पर…

Highway Ambulance Emergency Guidelines
Ambulance Emergency Guidelines : हाईवे हादसों में अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, देरी पर एजेंसी पर लगेगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Highway Ambulance Emergency Guidelines : उद्देश्य सड़क हादसों…

Korba BJP Protest
Korba BJP Protest : राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गाया ‘वंदे मातरम्’

Korba BJP Protest :मौके पर राष्ट्रगीत का सम्मान…

Raipur Car Bonnet Death
Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत

Raipur Car Bonnet Death : गिरफ्तारी के लिए…

Bilaspur Kinnar Dispute
Bilaspur Kinnar Dispute : गुरु बनाने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों पर FIR

Bilaspur Kinnar Dispute : पुलिस ने दोनों शिकायतों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?