CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP: जगन्नाथ यात्रा के दौरान शाही मस्जिद पर फेंकी चप्पल, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश, थाने के बाहर प्रदर्शन

MP: जगन्नाथ यात्रा के दौरान शाही मस्जिद पर फेंकी चप्पल, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश, थाने के बाहर प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

उज्जैन में खाती समाज की जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने छत्रीचौक स्थित शाही मस्जिद पर चप्पल फेंक दी. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग आकर्षित हो गए. उन्होंने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.

धार्मिक नगरी उज्जैन में वैसे तो सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार रात को नगर में धूमधाम से निकली खाती समाज की जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने छत्रीचौक स्थित शाही मस्जिद पर चप्पल फेंक दी. पूरे मामले में बवाल उस समय मच गया जब इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा. हालांकि, वायरल वीडियो की टीवी 9 पुष्टि नहीं करता है.

इस घटना से मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने देर रात को ही खाराकुआं थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, शुक्रवार को नगर भर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई.

मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त किया

खाती समाज ने वर्षों से चली आ रही अपनी परंपराओं का निर्वहन हुए इस वर्ष भी यह यात्रा धूमधाम से निकाली, लेकिन यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने यात्रा के छत्रीचौक पहुंचने पर शाही मस्जिद पर चप्पल जूते फेंक दिए, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरा बवाल मच गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने खाराकुआं थाने पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया.

रात को किसी की पहचान न हो सकी

मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन वायरल वीडियो में काफी लोगों की भीड़ होने के कारण रात को किसी की पहचान न हो सकी. हालांकिखाराकुआं थाना पुलिस ने इस मामले में अबरार अहमद निवासी मोचीवाड़ा की शिकायत पर 91/ 25 धारा 299 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

इस पूरे मामले में खाराकुआं थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय का कहना है कि हमने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हम छत्रीचौक स्थित क्षेत्र में पहुंचकर वहां लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के वीडियो देखेंगे और उसके माध्यम से दोषियों को चिन्हित करने का प्रयास करेंगे. जिस व्यक्ति ने भी शाही मस्जिद पर चप्पल-जूते फेके हैं उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी.

पूरे मामले को लेकर गंभीर है पुलिस

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है क्योंकि एक और मुस्लिम और बोहरा समाज का मोहर्रम चल रहा है. वहीं आने वाले दिनों में श्रावण मास की शुरुआत भी होने वाली है. बाबा महाकाल की सवारी भी इसी मार्ग से होकर गुजरती है. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर पुलिस इस मामले मे ऐसी कार्रवाई करना चाहती है, जिससे कि सौहाद्र बना रहे और कोई फिर इस तरह की घटना को अंजाम न दे.

Goa Night Club Fire : भारत छोड़कर भागे 25 लोगों की मौत के गुनहगार क्लब मालिक, गिरफ्तारी के डर से इस देश में ली शरण
India Pakistan War Ceasefire : ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है’… पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
पीएम मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा शुरू, BRICS समिट में भी लेंगे हिस्सा
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर संकट, इस्लामाबाद मीटिंग को लेकर बढ़ा अविश्वास
SP ऑफिस के सामने SI और कांस्टेबल के बीच जमकर मारपीट, देखिए वीडियो, एसएसपी बोले “दंडात्मक कार्रवाई होगी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sanjju Devi Asian Games Gold
Sanjju Devi Asian Games Gold : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, कोरबा की संजू देवी के प्रदर्शन की CM साय ने की सराहना

Sanjju Devi Asian Games Gold :मुख्यमंत्री ने कहा…

Marriage Promise Exploitation Case
Marriage Promise Exploitation Case : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, 2 बार गर्भपात के बाद दूसरी से की सगाई

Marriage Promise Exploitation Case : पुलिस ने आरोपी…

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?