CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छक्का मारने के बाद बल्लेबाज के साथ हो गई बड़ी अनहोनी, बीच मैदान में हुई मौत, देखें Video

छक्का मारने के बाद बल्लेबाज के साथ हो गई बड़ी अनहोनी, बीच मैदान में हुई मौत, देखें Video

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

क्रिकेट की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है. जहां एक बल्लेबाज का बीच मैदान में ही हार्ट अटैक से निधन हो गया. रविवार 29 जून को एक मैच के दौरान ये बल्लेबाज जोरदार छक्का मारता है. इसके बाद वो क्रीज पर ही बैठ जाता है. कुछ देर में न जाने क्या हुआ कि वो जमीन पर गिर गया. मैदान पर मौजूद उसके खिलाड़ियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो बेसुध हो चुका था. इस घटना से वहां से मौजूद लोग सन्न रह गए. ये घटना पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहर सहाये इलाके के डीएवी स्कूल के ग्राउंड का बताया जा रहा है.

रविवार 29 जून की सुबह गुरुहर सहाये इलाके के डीएवी स्कूल के ग्राउंड पर क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. इस दौरान हरजीत सिंह बैटिंग कर रहे थे. वो सफेद और ब्लैक रंग की टीशर्ट पहने हुए थे. उन्होंने मैच के दौरान एक गेंद पर जोरदार छक्का लगाया. इसके बाद वो क्रीज पर बैठ गए. इस दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़ा उनका साथी भी आकर उनके पास बैठ गया.

ख़ौफ़नाक दृश्य।
पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट खेलते वक़्त एक खिलाड़ी ने जैसे ही ज़बरदस्त छक्का मारा,
अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसी मैदान पर दम तोड़ दिया।

ज़िंदगी वाकई पल भर की मेहमान है… 🕯️#Firozpur #HeartAttack #Cricketer pic.twitter.com/AsM3evT01T

— Ankit Rajput (@AnkitKu50823807) June 29, 2025

इसके बाद हरजीत अचानक क्रीज पर लेट गए. मैदान में मौजूद साथी खिलाड़ी उनके पास आए और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन हरजीत तब तक बेसुध हो गए थे. कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.मैच के दौरान हरजीत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. वो 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. हरजीत कारपेंटर का काम करते थे. इससे पहले पिछले साल भी कुछ इसी तरह की घटना मुंबई में घटी थी.

मुंबई में भी हुई थी ऐसी ही घटना

पिछले साल जून महीने में ही मुंबई में एक मैच के दौरान छक्का लगाने के बाद बल्लेबाजी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. मुंबई के कश्मीरा इलाके में बॉक्स क्रिकेट मैच का आयोजन किया था. इस दौरान एक युवक जोरदार छक्का लगाता है. इसके बाद वो तुरंत मैदान पर गिर जाता है. मैदान पर मौजूद अन्य युवक जब तक कुछ समझते तब तक उसकी मौत हो गई थी. इन दिनों हार्ट अटैक के मामले भारत में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.

Chardham Helicopter: बिजली गुल, पायलट तक नहीं पहुंची मौसम की जानकारी — रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
रील से हुआ बड़ा खुलासा : 8 साल बाद लापता पति मिला
संभल में 54 फीट के ताजिया का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने हस्तक्षेप से किया इनकार, बताई ये वजह
Fake Currency Racket: 10 रुपये के नंबर चिपकाकर तैयार किए 500 के नोट, उज्जैन में ड्रग्स डीलिंग की गुप्त साज़िश उजागर
Major General Mukti Sharma: सेना की पहली महिला मेजर जनरल- मुक्ति शर्मा की जंग, यूनिफॉर्म के साथ ज़िंदगी की भी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

रामजीलाल ने इतिहास का एक पन्ना पलटा…राणा सांगा पर अखिलेश ने किया सपा सांसद का बचाव

23/03/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट 2006: सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक…

24/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

‘ये दवा रात को खा लेना…’ पति ने पत्नी को दे दी जहर की पुड़िया, खाते ही महिला की दर्दनाक मौत

04/05/2025
अपराधदेश-दुनिया

प्रयागराज में बमबाजी करने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार… गर्लफ्रेंड के मोहल्ले वालों को डराना था मकसद, 12 बम बरामद

23/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?