CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मिलेगी लंदन में नौकरी… सुनकर खुशी से उछल पड़ा युवक, एयरपोर्ट के लिए जाते समय मर्डर; क्या है कहानी?

मिलेगी लंदन में नौकरी… सुनकर खुशी से उछल पड़ा युवक, एयरपोर्ट के लिए जाते समय मर्डर; क्या है कहानी?

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक पोस्ट ग्रेजुएट युवक से पहले ठगों ने लंदन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगे. फिर जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है. मृतक युवक का नाम रमनजी (30) बताया जा रहा है.

आरोपियों का नाम सुधाकर, मनोज और मंजूनाथ है. दरअसल, हाल ही में चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली उद्यान में एक कुएं में एक शव मिला. शव की पहचान रमनजी के रुप में की गई. मृतक रमनजी ने कृषि में एमएससी की थी और बैंगलोर के येलहंका में एक निजी कोचिंग सेंटर में लेक्चरर के तौर पर काम कर रहा था. मृतक के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है.

युवक को नौकरी के नाम पर दिया झांसा

रमनजी अपने भाई-भाभी के साथ रहता था. एक दिन रमनजी की मुलाकात डोड्डा गुट्टाहल्ली के सुधाकर से हुई. वो बैंगलोर में एक निजी वित्त कंपनी में काम कर रहा था. उसने रमनजी से कहा कि तुम्हारे पास डिग्री है. यहां काम करके तुम हजारों में ही कमा पाओगे, जबकि लंदन जाकर काम करोगे तो लाखों कमाओगे. सुधाकर ने रमनजी को लंदन भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपये मांगे.

युवक ने दे दिए 11 लाख

रमनजी सुधाकर की बातों में आ गया और उसे 11 लाख रुपये दे दिए. फिर कुछ दिन बाद रमनजी ने सुधाकर से पूछा कि वो उसे लंदन कब भेजेजा और नौकरी कब दिलाएगा तो आरोपी ने वीजा प्रॉब्लम की कहानी बता दी. फिर कुछ दिन बीते. इसके बाद रमनजी ने गुस्से में सुधाकर से कहा कि या तो मुझे लंदन भेजकर नौकरी दिलाओ या मेरे पैसे वापस करो.

रची गई युवक को मारने की साजिश

आरोपी सुधाकर रमनजी के पैसे वाापस नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने रमनजी को मारने की योजना बना ली. फिर सुधाकर ने अपने भाई मनोज और उसके साथी मंजूनाथ के साथ मिलकर रमनजी को मारने की साजिश रची. उसने थार कार किराए पर ली और रमनजी के घर गया. रमनजी के घर जाकर सुधाकर ने उससे कहा कि तुम्हारी नौकरी पक्की हो गई. 16 जून को तुमको लंदन जाना है.

रस्सी से गला घोंट दिया गला

इसके बाद 16 जून को एयरपोर्ट ले जाते समय आरोपियों ने चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली के पास थार कार की अगली सीट पर बैठे रमनजी का रस्सी से गला घोंट दिया. फिर उसको केम्पादेनहल्ली उद्यान के पास एक कुएं में फेंक दिया. इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

शादी में जा रही बस ट्रक से टकराई, 21 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
इंदौर में 23 साल की युवती से दुष्कर्म: बस ड्राइवर निकला शादीशुदा, रमजान के बाद शादी का दिया था झांसा…
Maharashtra : महाराष्ट्र में कोरोना 920 नए मामले, तीन की मौत
भारत का पलटवार: ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन हमला, पाकिस्तान में दहशत
PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

देश-दुनिया

प्रदूषण बहाना, मकसद लोगों को लूटना… पुरानी गाड़ियों के बैन पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना

03/07/2025
देश-दुनिया

‘हम वहीं हैं, जहां थे…’, राज ठाकरे के साथ आने पर क्या बोले उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे?

26/05/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डराज्य

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन

03/05/2025
Sambal Yojna
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

Sambal Yojna : 27,523 श्रमिक परिवारों को आज मिलेगी 600 करोड़ की आर्थिक राहत

29/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?