CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में ‘आधार कार्ड’ विवाद! स्वामी यशवीर महाराज की टीम को पुलिस का नोटिस

कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में ‘आधार कार्ड’ विवाद! स्वामी यशवीर महाराज की टीम को पुलिस का नोटिस

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर 2 जुलाई सावन में कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर जनपद में स्वामी यशवीर महाराज के द्वारा चलाए जा रहे पहचान अभियान पर अब पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। स्वामी यशवीर महाराज की टीम ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे- 58 पर पड़ने वाली दुकानों, ढाबों और रेस्टोरेंटो पर पहचान अभियान चलाया था, जहां उन्होंने ढाबों पर पहुंचकर उनके मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के आधार कार्ड चेक किए थे. वहीं पंडित जी वैष्णो ढाबे के एक कर्मचारियों ने तो स्वामी यशवीर महाराज की टीम पर पहचान के नाम पर जबरन पैंट उतारने की कोशिश का आरोप भी लगाया था.

हालांकि इस आरोप को यशवीर महाराज के द्वारा एक सिरे से नकार दिया गया था लेकिन यह मामला सुर्खियां बनने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस भी हरकत में आई है जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में 29 जून को यशवीर महाराज की टीम के तकरीबन 6 सदस्यों को एक नोटिस जारी किया है. यह नोटिस नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 28 जून को आप लोगों के द्वारा होटल ढाबो पर पहुंच कर उनके मालिक और कर्मचारियों के नाम पता पूछने और आधार कार्ड चेक करने के दौरान जानकारी मिली है कि आप लोगों द्वारा आपत्तिजनक प्रश्न भी किए गए थे साथ ही आप लोगों के द्वारा शासन या प्रशासन से भी कोई अनुमति नही मांगी गई थी

इसलिए आप 3 दिन में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दे.मुझे क्यों भेजी नोटिस पता नहींयशवीर जी महाराज की टीम के एक सदस्य विवेक सनातनी का कहना है कि यशवीर महाराज जी ने एक प्रोग्राम क्या हुआ था. जिसका जो नाम है वही ढाबे पर लिखे. मैं एक-दो ढाबे पर गया था. उसके बाद मैं नहीं गया. मेरे को तो फालतू में नोटिस भेजा गया है. विवेक ने बताया कि नोटिस में यह लिखा हुआ है कि आपने वहां पर कुछ अभद्र हरकतें की हैं. विवेका का कहना है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. यह सब फालतू की चीज हैं. जाति नहीं आधार कार्ड देखा था.पैंट उतारने जैसी कोई बात नहीं है. वहां पर कैमरे लगे हुए हैं. यह मुझे नहीं पता यह किसने भिजवाया है नोटिस.

दो पुलिसकर्मी आए थे फोन किए और नोटिस देकर चले गए.नेम प्लेट लगाना अनिवार्यकांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानों, होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए हैं. सभी जिलों की तरह ही मुजफ्फरनगर जिले के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर नेम प्लेट अनिवार्य है. सरकार के इस फैसले को लेकर दुकानदारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं. इसलिए जिस दुकान पर बैठकर वे खाना खाते हैं तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह किसकी दुकान है

.पालन करेंगे हर नियममुस्लिम समुदाय के जो लोग अपने ढाबे चलाते हैं या दुकान लगाते हैं, उनका भी कहना है कि वह इस आदेश का पालन करेंगे और अपने होटल दुकानों पर नेम प्लेट लगाएंगे. वहीं जब कावड़ियों से बात की तो उनका साफ तौर पर कहना था कि सरकार ने जो यह नेम प्लेट लगाने की पहल की है, वह बहुत अच्छी है, क्योंकि बहुत से लोग खाद्य पदार्थों की दुकान लगाकर कांवड़ियों का धर्म भ्रष्ट करने का काम करते हैं. जब प्रतिष्ठानों पर नेम प्लेट लगेगी तो शिव भक्तों को यह पता होगा कि वह किसकी दुकान पर बैठकर खा पी रहे हैं.

Chaitra Navratri 2025 : सूर्य ग्रहण खत्म, अब कल से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Delhi Fire : बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, सातवीं मंजिल से कूदा परिवार , पिता समेत दो बच्चों की मौत
सीएम योगी का नया आदेश… हाइवे किनारे ना हों शराब की दुकानें, ई रिक्शा ड्राइवर का वैरिफिकेशन जरूरी
BJP Breaking : भाजपा ने राज्यसभा के 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, हरियाणा से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत बिट्टू, बिहार से मनन मिश्रा, ओडिसा से ममता मोहंता होंगे कैंडिडेट, देखिए सूची
भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?