CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति तो यही बनेगा मेरा…’, दूल्हे ने तोड़ी शादी, दुल्हन भी जिद पर अड़ी, जवाब सुन पुलिस ने पकड़ लिया माथा

पति तो यही बनेगा मेरा…’, दूल्हे ने तोड़ी शादी, दुल्हन भी जिद पर अड़ी, जवाब सुन पुलिस ने पकड़ लिया माथा

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दुल्हन ने अपने मंगेतर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी. लेकिन कहा- आप उसके खिलाफ कोई कार्रवाई मत करना. मुझे शादी उसी से करनी है. इस केस में पुलिस भी खुद हैरान रह गई कि वो करे तो आखिर क्या करे. मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र का है.

यहां रहने वाली एक लड़की की एक साल पहले खलीलाबाद के रहने वाले लड़के के साथ सगाई हुई थी. दोनों के बीच पहले से अफेयर था. उन्होंने घर वालों को शादी के लिए मनाया. घर वाले मान भी गए. लेकिन एक साल बाद लड़के ने लड़की से कहा- मैं यह रिश्ता तोड़ रहा हूं. मुझे तुमसे शादी नहीं करनी. यह सुनकर दुल्हन सन्न रह गया.

दुल्हन ने थाने में जाकर पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया और थाने ले आई. दुल्हन को भी वहां बुलाया गया. दूल्हे को हिरासत में देख दुल्हन बोली- साहब! इसके खिलाफ एक्शन मत लेना. मैं इसी से शादी करना चाहती हूं. पुलिस भी दुल्हन का जबाव सुनकर दंग रह गई. दूल्हा जहां बोल रहा था कि मैं ये शादी नहीं करना चाहता. वहीं, दुल्हन भी उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है.

लड़के ने किया शादी से इनकार

दोनों तरफ की बातों को सुनने के बाद मंगलवार को पुलिस ने लड़के का शांतिभंग में चालान कर दिया. पुलिस ने बताया- लड़के के शादी न करने के फैसले से लड़की और उसके परिवार सन्न रह गए. फिर लड़की ने सुनवाई में इसकी शिकायत की. पुलिस लड़के को हिरासत में लेकर थाने लाई. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया. पुलिस ने बताया- वहां भी लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. जबकि, लड़की उसी से शादी करना चाहती है. उसने शिकायत तो कर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं चाहती है.

लड़के ने फोन करना भी बंद किया

बताया जा रहा है कि इस मामले में लड़के और लड़की के बीच पहले लव अफेयर था. अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. उनकी सगाई भी हो गई, लेकिन शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी. इसी बीच में किसी बात पर दोनों में मनमुटाव हो गया. लड़के ने फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया. बात न होने से लड़की परेशान हो गई. इस दौरान लड़के के परिजनों ने भी लड़की के घरवालों से सारे संबंध समाप्त कर दिए. दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए कई बार बातचीत हुई लेकिन बात नहीं बनी. अब ये शादी होगी या नहीं, आने वाला वक्त ही बताएगा. इधर अब इस केस की हर कहीं चर्चा हो रही है.

Nana Patekar Last Public Appearance : नाना पाटेकर की आखिरी सार्वजनिक झलक बनी यादगार, लोक कलाकारों संग किया पारंपरिक नृत्य
भोपाल में बनी अजब-गजब सड़क… L शेप में बना दिया रोड डिवाइडर, सीधे टकराने लगीं गाड़ियां
NEET paper leak protests : छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की सुनवाई से शीर्ष अदालत ने क्यों किया इनकार, मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात
कंगना रनौत का ‘5 हजार से ज्यादा बिल नहीं’ वाला दावा निकला गलत… बिजली बोर्ड ने जारी किए 55 हजार तक के रिकॉर्ड
Excise Policy : आबकारी मामले की सुनवाई में अचानक बदलाव, अब इस न्यायाधीश के सामने होगी अहम सुनवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?