CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल बस को RTO ने किया जब्त, 32 हजार का किया चालान… 30 बच्चों की छूटी परीक्षा

स्कूल बस को RTO ने किया जब्त, 32 हजार का किया चालान… 30 बच्चों की छूटी परीक्षा

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूल बस से बच्चों को ले जा रही एक बस को आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर रोक लिया. बस में सवार स्कूली बच्चों और स्टाफ को नीचे उतार दिया गया और बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय ले जाया गया. जांच में बस के सभी दस्तावेज और फिटनेस पूरी तरह सही पाए गए. इसके बावजूद अधिकारियों ने दूसरी गाड़ी के नंबर के आधार पर 32,500 रुपये का चालान काट दिया.

मामले की शिकायत के बाद सच्चाई सामने आई और मुरादाबाद के आरटीओ प्रशासन के अधिकारी राजेश कुमार ने अपने यात्री कर अधिकारी (PTO) नरेंद्र छाबड़ा की गलती को स्वीकार करते हुए बस को रिहा कर दिया और चालान भी रद्द कर दिया. स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि सभी कागजात पूरे होने के बावजूद आरटीओ विभाग ने उनका उत्पीड़न किया और अवैध वसूली की कोशिश की गई.

बच्चों और स्टाफ के साथ बदसलूकी की

इस घटना की वजह से 30 बच्चे स्कूल की परीक्षा से वंचित रह गए और सड़क पर आरटीओ टीम ने बच्चों और स्टाफ के साथ बदसलूकी की. इससे अभिभावकों में भी भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि आरटीओ के बेलगाम अधिकारियों ने स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचाया है, जिसकी वह उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे. दरअसल, एडम एंड ईव्स कॉन्वेंट स्कूल की बस (नंबर UP21 BN 2462) को आरटीओ विभाग ने गलत नंबर (UP21 CN 2462) की ऑनलाइन जांच के आधार पर जब्त कर लिया था.

बच्चों के परिजनों ने स्कूल से किए सवाल

गाड़ी पर फिटनेस, परमिट और प्रदूषण के नाम पर 32,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया और पुलिस की मदद से बस को आरटीओ कार्यालय ले जाया गया. उस समय बस में कई छोटे बच्चे सवार थे, जिन्हें सड़क पर उतार दिया गया. इससे बच्चों में डर और असमंजस का माहौल बन गया. कई बच्चे अपने स्टॉप पर बस का इंतजार करते रह गए और डेढ़ घंटे बाद भी बस न आने पर घर लौट गए. बाद में कुछ अभिभावक बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे और गुस्से में स्कूल मैनेजमेंट से सवाल करने लगे कि गाड़ियों के कागजात क्यों नहीं रखे गए. यह पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है, जिसने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचाया.

30 बच्चों की छूट गई परीक्षा

स्कूल में परीक्षा भी थी, जिसमें 30 बच्चे शामिल नहीं हो सके. इससे उनका शैक्षणिक नुकसान हुआ. स्कूल प्रबंधन ने इस लापरवाही की कड़ी निंदा की और आरटीओ विभाग पर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की. घंटों तक बस आरटीओ कार्यालय में खड़ी रही. अपनी गलती का अहसास होने पर आरटीओ ने बस को छोड़ दिया.

हर घंटे 15 बार उल्टी…डॉक्टरों ने सालों तक किया गलत इलाज, बीमारी जानकर हो जाएंगे हैरान
ट्रेन में बख्शीश मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, थाने में हंगामा..
Javed Akhtar Controversy: 55 साल में अवॉर्ड्स की बारिश, लेकिन विवादों से भी रहा गहरा नाता
India New Zealand FTA : चार दशक बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े भारत और न्यूजीलैंड, व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?