CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रदूषण बहाना, मकसद लोगों को लूटना… पुरानी गाड़ियों के बैन पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना

प्रदूषण बहाना, मकसद लोगों को लूटना… पुरानी गाड़ियों के बैन पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की सड़कों से पुरानी गाड़ियों को हटाने के फैसले को गलत बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये फैसला बीजेपी और ऑटो कंपनियों के बीच सांठगांठ का परिणाम है. बीजेपी ऑटो कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली के 61 लाख मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए मजबूर कर रही है. जबकि इनमें से कई गाड़ियां बहुत कम चली हैं और प्रदूषण भी नहीं कर रहीं हैं.

उन्होंने कहा कि फुलेरा की पंचायत वाली सरकार के इस फैसले से सिर्फ वाहन निर्माता कंपनियों, स्क्रैप डीलर, हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा. आप की मांग है कि सरकार पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं देने के जनविरोधी आदेश तुरंत वापस ले.

फुलेरा की पंचायत की शैली में चल रही सरकार

पत्रकारों से बात करते हुए आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह से साम, दाम, दंड, भेद और झूठ बोलकर, साजिशें करके, लोगों को बदनाम करके फुलेरा की नई पंचायत बनती है. दिल्ली सरकार भी फुलेरा की नई पंचायत की तरह व्यवहार कर रही है. साम, दाम, दंड, भेद करके, एजेंसीज और पुलिस का दुरुपयोग करके इन्होंने फुलेरा की नई पंचायत बना ली.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के 10 साल पुराने 61 लाख वाहन मालिकों के दर्द को समझना जरूरी है. दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए उनकी कार, मोटरसाइकिल चलाना मुश्किल कर दिया है. सरकार का आदेश है कि 10 साल पुरानी पेट्रोल और 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा. बहाना प्रदूषण का है, लेकिन निशाना दिल्ली के आम आदमी को लूटने का है. दिल्ली में 18 लाख कारें और 41 लाख बाइक हैं. कुल 61 लाख परिवारों के वाहन पर बीजेपी सरकार के इस फैसले की वजह से गाज गिर रही है.

ऑटो मोबाइल कंपनियों से सांठ गांठ का आरोप

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी सरकार के इस फैसले से ऑटो मोबाइल कंपनियां सबसे ज्यादा फायदे में हैं. मजबूर होकर 18 लाख लोगों को नई कार और 41 लाख लोगों को नई बाइक खरीदनी पड़ेगी. मनीष सिसोदिया ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिक कहां से नई कार रखीदेगा? आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों में यही चर्चा चल रही है कि वह तो 10-15 किमी चलाने के हफ्ते में दो-चार दिन ही गाड़ी बाहर निकालते हैं.

Amit Shah Bastar Visit : बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह, सांसद ने दिया न्योता, गृहमंत्री बोले– जरूर आऊंगा
सर्जरी के लिए चाहिए थे पैसे, तो बना फर्जी SDM! नौकरी का झांसा देकर छात्र से कर ली ठगी
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, 1600 मेगावाट की नई तापीय परियोजना से मिलेगी सस्ती बिजली
SUPREME COURT : गवर्नर की पावर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CM बोले- सरकार के लिए बड़ी राहत
PM Modi appeals to save fuel : जनता बोली- पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधरे तब होगी बचत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?