CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Corruption Charges On Minister : मंत्री पर 1 हजार करोड़ कमीशन लेने का आरोप, प्रमुख अभियंता ने शुरू करा दी जांच, फिर पलट गए, अब सरकार ने जारी किया नोटिस

Corruption Charges On Minister : मंत्री पर 1 हजार करोड़ कमीशन लेने का आरोप, प्रमुख अभियंता ने शुरू करा दी जांच, फिर पलट गए, अब सरकार ने जारी किया नोटिस

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 जुलाई| Corruption Charges On Minister : मध्य प्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने विभागीय मंत्री संपतिया उइके के खिलाफ कमीशन लेने के मामले में जांच शुरू करा दी, मगर मामले ने तूल पकड़ा तो अचानक यू टर्न लेते आरोपों को तथ्यहीन व मनगढ़ंत बता दिया। पूर्व विधायक व संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरीते ने मंत्री पर एक हजार करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

बता दें कि मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद विभाग के प्रमुख अभियंता संजय कुमार अंधवान ने जांच के आदेश दिए थे। उधर, आरोपों पर मंत्री ने मंगलवार को जवाब दिया कि मैं बिल्कुल सही हूं, सांच को आंच नहीं। उधर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शिकायत पर मंत्री की जांच के लिए निर्देश देने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों और मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन के साथ अनौपचारिक चर्चा में कहा कि क्या अधिकारी किसी की भी शिकायत पर ऐसे ही जांच करा (Corruption Charges On Minister)देंगे। समरीते ने प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री की शिकायत भेजी थी, जो मुख्य सचिव कार्यालय भेजी गई थी। यहां से आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया।

प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंता और जल निगम के परियोजना निदेशक को निर्देश देकर शिकायत पर सात दिन में जांच प्रतिवेदन मांग लिया। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक के बाद अनौपचारिक बैठक में अधिकारी द्वारा मंत्री की जांच के निर्देश देने की बात उठी।

मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत आई थी तो पहले बताया जाना चाहिए था। मंत्रियों ने भी इस बात का समर्थन (Corruption Charges On Minister)किया। अब इस मामले में प्रमुख अभियंता संजय कुमार अंधवान को उच्च स्तर से अनुमोदन लिए बिना पत्र जारी करने के मामले में नोटिस जारी करने की तैयारी है।

पूर्व विधायक ने की सीबीआइ जांच की मांग

पूर्व विधायक समरीते ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा दिए गए 30 हजार करोड़ रुपये का मंत्री, अधिकारी तथा ठेकेदारों ने दुरुपयोग किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने एक हजार करोड़ रुपये कमीशन लिया है। बड़ी राशि कार्यपालन यंत्री मंडला मनोज भास्कर के माध्यम से ली (Corruption Charges On Minister)गई। विभाग के पूर्व प्रमुख अभियंता बीके सोनगरिया द्वारा ठेकेदारों से लगभग दो हजार करोड़ रुपये का कमीशन अपने एकाउंटेंट महेंद्र खरे के माध्यम से लिया गया। कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भी फर्जी दिए गए। उन्होंने इस मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है।

Surguja Olympic 2026 : ‘गजरु’ के साथ मैदान में उतरेगा सरगुजा, मुख्यमंत्री ने लोगो और शुभंकर का किया अनावरण
Raigarh Collector News : डबल केजव्हील ट्रैक्टरों पर कलेक्टर का एक्शन…सड़क पर चलाने से पहले मिलेगी समझाइश…फिर होगी सख्त कार्रवाई…
Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री
Cold Wave Death in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ठंड से 22 दिन में दूसरी मौत, बुजुर्ग की गई जान
Education Loan Accessibility Crisis : उच्च शिक्षा महंगी हो रही है, गरीब लोगों तक एजुकेशन लोन पहुंच नहीं रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Culture
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान

धमतरी के सरईटोला गांव की मांदर की थाप…

River Conservation Chhattisgarh : नदी बचेगी तो जल बचेगा, 5 स्तंभों पर होगा संरक्षण अभियान

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Vice President Chhattisgarh Visit : 2 सितंबर को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Vice President Chhattisgarh Visit : 2 सितंबर को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति प्रवास (Vice President Chhattisgarh Visit) के दौरान…

MBBS Counselling 2026 : 100 सीटें बढ़ीं, 3025 सीटों के लिए आज मेरिट सूची
MBBS Counselling 2026 : 100 सीटें बढ़ीं, 3025 सीटों के लिए आज मेरिट सूची

छत्तीसगढ़ में मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर…

Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान
Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान

कुत्तों के झुंड से जान बचाकर एक नन्हा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?