CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सनी देओल-सलमान खान की फिल्म में की एक्टिंग, बिग बॉस का रहा हिस्सा, 8 सालों से कहां है ये एक्टर?

सनी देओल-सलमान खान की फिल्म में की एक्टिंग, बिग बॉस का रहा हिस्सा, 8 सालों से कहां है ये एक्टर?

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां दुनियाभर के लोग अपना भाग्य आजमाने के लिए आते हैं. कई एक्टर्स उनमें से ऐसे रहते हैं जो लंबी पारी खेलते हैं. वहीं कई एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जिनका करियर उतना लंबा नहीं चलता लेकिन वे अपना नाम कमा ले जाते हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जिसने लीड रोल में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद इस एक्टर ने कई साइड रोल्स भी किए. ये एक्टर बिग बॉस का हिस्सा भी रहा. मगर अब इन्हें फिल्मों में आपने कम ही देखा होगा. हम बात कर रहे हैं आर्यन वैद की जो अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइये जानते हैं कि आजकल एक्टर कहां हैं और क्या कर रहे हैं.

कई कला में माहिर हैं आर्यन वैद

आर्यन वैद का जन्म 4 जुलाई 1976 को मुंबई में हुआ था. आर्यन एक मॉडल रहे हैं और उन्होंने साल 2000 में मिस्टर इंटरनेशनल का अवॉर्ड भी जीता था. उन्होंने शुरुआत में मुंबई में पृथ्वी थिएटर्स के लिए भी कुछ स्टेज शोज किए. वे लाइफस्टाइल कॉलमनिस्ट भी रहे हैं और वे एक ट्रेंड शेफ भी हैं. आर्यन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत लीड एक्टर के तौर पर किए थे. इसके बाद वे फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में भी नजर आए. मगर उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली.

2003 में किया था करियर शुरू

साल 2003 में मार्केट फिल्म से लीड एक्टर के तौर पर आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे चाहत एक नशा, दुबई बाबू, फन, नाम गुम जाएगा, एक जिद एक जान, मनोरंजन, देशद्रोही, अपने और वीर जैसी फिल्म में काम किया था. वीर फिल्म में वे सलमान खान के साथ नजर आए थे वहीं अपने फिल्म में वे सनी देओल के साथ नजर आए थे. उन्होंने वेलकम, रब से सोना इश्क, उड़ान और संतोषी मां जैसे सीरियल्स में काम किया.

पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से हैं दूर

आर्यन वैद पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से एकदम दूर हैं. उनकी पिछली फिल्म राजा थी जो साल 2019 में आई थी. लेकिन ये एक भोजपुरी फिल्म थी. वहीं वे 2017 में पिछली बार संतोषी मां नाम के सीरियल में इंद्र देव का रोल प्ले करते हुए नजर आए थे. मगर पिछले 8 सालों से वे वर्क फ्रंट पर एक्टिव नजर नहीं आए हैं. लेकिन एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जरूर चर्चा में आए थे. साल 2018 में पहली शादी टूटने के बाद आर्यन ने 2022 में फ्लोरीडा की महिला अरिन एरिन वॉरेन से शादी रचा चुके हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ फोटोज भी वायरल हैं.

Bob Simpson Dies: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन, तिहरा शतक लगाकर रचा था इतिहास
नागपुर हिंसा पर सियासत तेज… नितेश राणे ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार, उद्धव बोले- डबल इंजन सरकार विफल
50 साल पहले की थी लव मैरिज, आखिरी सांस तक काटी सजा; अपनों से कफन तक नहीं हुआ नसीब, घंटों पड़ी रही महिला की लाश,फिर…
Himachal Pradesh: टनल के अंदर 300 सैलानी… बाहर दोनों ओर भूस्खलन, मंडी में कई जगह आफत की बारिश
बंदूक से आतंकवाद कंट्रोल होगा, खत्म नहीं…उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बताया समाधान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukhdev Bhagat
Sukhdev Bhagat :  राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज…

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग…

Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

75 घंटे की चुनौती वाली साइकिल राइड (Cycle…

Elephant Herd
Elephant Herd :  सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात

रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में…

Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?