CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप, झांसी रेलवे स्टेशन बना छावनी

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप, झांसी रेलवे स्टेशन बना छावनी

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में शुक्रवार देर रात बम रखे होने की सूचना मिली. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किसी सिरफिरे ने दिल्ली कंट्रोल रूम में फोन करके ट्रेन में बम होने की सूचना दी थी.

सूचना मिलते ही आनन-फानन में जीआरपी, आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल झांसी स्टेशन पहुंच गया. इसके अलावा फायर ब्रिगेड समेत बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया. वहीं झांसी स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन को खाली करा दिया गया.

ट्रेन में मिले तीन लावारिस डिब्बे

इस दौरान तलाशी में एससी कोच बी-वन में तीन डिब्बे लावारिस मिले लेकिन, इसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने कोच सहायक से भी पूछताछ की. वहीं ट्रेन में कुछ न मिलने से पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली. करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.

संपर्क क्रांति में बम होने की सूचना

पुलिस ने बताया कि दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी ने मोबाइल फोन से संपर्क क्रांति में बम होने की जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस बल के साथ एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी रामवीर सिंह समेत भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस बल ने प्लेटफार्म नबर 2 और 3 को खाली कराया. साथ ही यहां के सभी स्टॉल भी बंद करा दिए गए.

पुलिस ने सभी यात्रियों को नीचे उतारा

रात करीब 11:34 बजे प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस ने सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा. इसके बाद सभी कोचों में तलाशी शुरू की गई. B-1 में तलाशी के दौरान तीन डिब्बे लावारिस हालत में मिले. कोच सहायक थानेश्वर से पूछने पर बताया कि एक व्यक्ति यह डिब्बे दे गया था. इन डिब्बों को नीचे उतारकर बम निरोधक दस्ते ने पड़ताल की लेकिन, उसमें भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

पुलिस ने काफी देर तक कोच सहायक से पूछताछ की. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रेन से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. करीब एक घंटे तलाशी के बाद रात 12.30 बजे ट्रेन आगे रवाना कर दी गई.

‘आतंकियों के परिजनों को हम नौकरी नहीं देते, लाल चौक पर अब तिरंगा फहराया जाता’, राज्यसभा में बोले गृह मंत्री शाह
Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान
Bollywood Ideological Clash: एआर रहमान के बयान पर कंगना रनौत का तीखा जवाब, छावा और इमरजेंसी फिर आमने-सामने
Apple 2026 Products : Foldable iPhone से बजट MacBook तक: 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, कई नए प्रोडक्ट्स की एंट्री तय
Prateek Yadav : प्रतीक यादव की मौत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ नया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?