CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी के मोतिहारी दौरे से पहले बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

PM मोदी के मोतिहारी दौरे से पहले बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी के दौरे पर जाने वाले हैं. इसको लेकर इलाके में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को खुद मोतिहारी पहुंचे हैं. इसी दौरान शुक्रवार को ही एक बड़ी खबर सामने आई. दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है.

गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान सैयद इकबाल के रूप में हुई है, जोकि बांग्लादेश के गाउंटी कमीला का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उसके भारत आने के मकसद की भी जांच कर रही हैं.

रक्सौल बॉर्डर पर बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक सैयद इकबाल पहले नेपाल आया था, फिर कुछ दिन नेपाल में रहने के बाद रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत मे घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, इसी दौरान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने बांग्लादेश नागरिक को दबोच लिया. अब सैयद इकबाल से पूछताछ की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां रेड एलर्ट मोड पर हैं. बॉर्डर पर सख्ती की वजह से डेढ़ महीने में लगभग एक दर्जन विदेशी नागरिक घुसपैठ करते हुए पकड़े गए हैं.

कई संदिग्धों के बॉर्डर के आसपास पहुंचने की आशंका

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमात के नाम पर सात संदिग्ध नागरिक जिनमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं वे नेपाल के बारा जिले के गढ़ीमाई क्षेत्र में देखे गए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी व्यक्ति नेपाल से लगे भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र बलरामपुर की ओर बढ़े हैं. इन सात संदिग्धों में से तीन का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से हो सकता है, जबकि दो पूर्व पाकिस्तानी सेना के जवान रह चुके हैं. जिन नामों की पहचान हुई है, उनमें रजक खान, अस्मत खान और अरबुद्दीन खान प्रमुख हैं. ये सभी संदिग्ध जून 2025 के पहले हफ्ते से ही नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रूप से घूमते देखे गए हैं. सुरक्षा एजेंसियां इनकी गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

Elon Musk America Party : अब मस्क बनेंगे अमेरिका के ‘सिस्टम चैलेंजर’…ट्रंप से अलग होकर बनाई नई पार्टी…
Rape And Loot Case  : ‘पुलिस मुखबिर’ बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटा भी बना शिकार
Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी
बिहार चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, नीतीश सरकार को घेरा, ये मांग मानेगी सरकार?
Roopa Ganguly Arrested 🛑 Mahabharat की द्रौपदी हुईं गिरफ्तार, 15 साल के बच्चे की मौत से मचा बवाल, जानिए पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Waste Management
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम

रायपुर में अब गीला और सूखा ही नहीं,…

Diesel Fraud
Diesel Fraud : सस्ता डीजल दिलाने का झांसा, 1353 लीटर भरवाकर ₹1.08 लाख ठगे; पैसे मिलते ही फोन बंद

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के…

Ayushman Card
Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से जुड़े कथित फर्जी…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?