CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मसूद अजहर की गिरफ्तारी से खुश होगा पाकिस्तान, बिलावल ने बताया कहां हो सकता है जैश चीफ

मसूद अजहर की गिरफ्तारी से खुश होगा पाकिस्तान, बिलावल ने बताया कहां हो सकता है जैश चीफ

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को लेकर पाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का प्रमुख मसूद अजहर के बारे में पाकिस्तान को कुछ नहीं पता कि वह कहां है. हालांकि उन्होंने ये कहा है कि अजहर अफगानिस्तान में हो सकता है.

बिलावल ने कहा कि अगर भारत के पास कोई सबूत है कि वह पाकिस्तान में है, तो भारत इसकी जानकारी दे. मसूद को गिरफ्तार करने में पाकिस्तान को खुशी होगी. बता दें, मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन का प्रमुख है. वो 2001 में संसद हमला, 26/11 मुबंई हमला, 2016 में पठानकोट हमला और 2019 में पुलवामा हमले में शामिल रहा है. अजहर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है.

पाकिस्तान जानबूझकर बन रहा है अनभिज्ञ

ये बात पाकिस्तान को भी पता है कि भारत में आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद उन्हीं के देश में पल रहे हैं. भारत जब इन आतंकवादियों की मांग करता है तो पाकिस्तान इस बारे में अनिभिज्ञता जताता है. जबकि इन आतंकवादियों के पाकिस्तान में सक्रिय होने के सबूत मिलते हैं.

अफगानिस्तान में हो सकता है अजहर- भुट्टो

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने अपने दिए एक इंटरव्यू में सईद और अजहर को लेकर चर्चा हुई. भुट्टो ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सईद के बारे में बताते हुए कहा कि वह हाफिज सईद पाकिस्तान में एक आजाद व्यक्ति नहीं है. वह पाकिस्तान की हिरासत में है. उन्होंने कहा, लेकिन मसूद अजहर का पता लगाने में वह असमर्थ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अफगान जिहाद के अतीत को देखते हुए हमारा मानना है कि वह अफगानिस्तान में है.भुट्टो ने कहा कि अगर भारत सरकार हमसे यह सूचना साझा करती है कि मसूद पाकिस्तान की धरती पर है, तो हम वादा करते है कि उसे गिरफ्तार करें और ऐसा करने में हमें खुशी होगी.

पाकिस्तान भारत का इंतजार क्यों कर रहा है?

भुट्टो से पूछा गया कि पाकिस्तान भारत से अजहर के बारे में सूचना का इंतजार क्यों करता है? इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब आप किसी देश के साथ काउंटर टेररिज्म का सहयोग करते हैं, तो हम अपनी चिंता वाले समूहों का नाम उपलब्ध कराते हैं, वे अपनी चिंता वाले समूह का नाम बताते हैं. उन्होंने कहा कि इसी रणनीति के तहत हम लंदन में हमलों को विफल करने में, न्यूयॉर्क में हमलों को विफल करने में और पाकिस्तान में हमलों को विफल करने में सफल रहे.उन्होंने मसूद अजहर को लेकर कहा कि वह अफगानिस्तान में हो सकता है और पाकिस्तान के लिए यह संभव नहीं है कि वह वहां जाकर वह करे जो नाटो अफगानिस्तान में करने में असमर्थ रहा.

Bhilai Township me दर्दनाक हादसा : भिलाई स्टील प्लांट अफसर के सेक्टर-9 बंगले में लगी आग, सो रहे वृद्ध पिता जिंदा जल गए, ग्रिल तोड़ कर निकला तिवारी परिवार
लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?
Yusuf Pathan Adina Mosque Controversy : अदीना मस्जिद विवाद में फंसे यूसुफ पठान, BJP ने कहा– वो मंदिर है, मस्जिद नहीं
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार
संभल मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार तक लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?