CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूदखोर पेंशन लूट रहे:हवलदार की पत्नी भीख मांग रही…

सूदखोर पेंशन लूट रहे:हवलदार की पत्नी भीख मांग रही…

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 जुलाई |

आरपीएफ हवलदार की मौत के बाद पेंशन सूदखोर लूट रहे और उसकी पत्नी प्लेटफॉर्म पर भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही है। स्टेशन में पूरे दिन खाने के लिए लोगों से रुपए मांगती है। एक आरपीएफ के जवान की मदद से तोरवा थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन सूदखोर महिला ने रुपए देकर मामला रफा-दफा करा दिया।

वृद्ध बैसाखी बाई गुरुम, पति आस बहादुर गुरुम नेपाल से हैं। आस बहादुर आरपीएफ में हवलदार के पद पर पदस्थ था। 10 साल पहले ड्यूटी के दौरान जहरीले जीव के काटने से आस बहादुर की मौत हो गई। तब बच्चा छोटा था और पत्नी अनपढ़, इसलिए नौकरी नहीं मिली। लेकिन पेंशन हर महीने उन्हें मिलती थी।

कुछ दिनों बाद बेटे की भी मौत हो गई। रुपयों की जरूरत पड़ी तो बैसाखी बाई ने आरपीएफ कॉलोनी में रहने वाली कुसुम नेपाली से 30 हजार रुपए उधार लिए। कुछ समय तक वह 2 से 3 हजार रुपए हर महीने देती रही। इसके बाद कुसुम नेपाली ने उनकी पासबुक, पीपीओ नंबर, पैन कार्ड और आधार – सारे दस्तावेज अपने पास रख लिए।

अब वह हर महीने बैसाखी बाई को लेकर बैंक जाती है। विदड्रॉल फॉर्म भरकर उसका अंगूठा लगवाकर सारा पेंशन खुद रख लेती है। बैसाखी को सिर्फ 2-3 हजार रुपए देकर उसे वापस स्टेशन पर भीख मांगने के लिए छोड़ देती है। बीते कई सालों से आस बहादुर की पत्नी बैसाखी इसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भीख मांगकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही है।

केस-1: देवरीखुर्द में रहने वाले शॉप में पदस्थ रेलकर्मी की मौत के बाद उसकी पत्नी का भी पासबुक सूदखोर ने बंधक रखा है। दरअसल रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर कुछ रुपए उधार लिए थे। सूदखोर लल्लू बनिया ने ऐसा ब्याज लगाया कि पत्नी बुरी तरह फंस गई।

केस-2 : बैसाखी बाई ने बताया कि कुसुम नेपाली ने इसी तरह एक मुस्लिम महिला का पासबुक अपने पास रख लिया था। आखिर में तंग आकर महिला ने जहर सेवन कर लिया। तब उसने पासबुक वापस किया। अभी भी उसके पास कई लोगों के पासबुक व अन्य दस्तावेज बंधक हैं।

(नाम नहीं लिखने के आग्रह पर कर्मचारियों ने दी जानकारी)

पति के बाद बेटे-बेटी की मौत, अब अकेले रहती है

बैसाखी बाई ने बताया कि वर्तमान में उसे 15 हजार रुपए पेंशन मिलती है। कुसुम सारे रुपए रख कर सिर्फ 2 से 3 हजार रुपए देती है। पति की मौत के बाद उसका बेटा और बेटी दोनों का निधन हो गया। एक बेटा किन्नर बन चुका है, वो वर्तमान में कहां है, उसे भी नहीं पता।

रेलवे क्षेत्र में सालों से सक्रिय हैं ये सूदखोर

हेमूनगर, बाबूनगर, तोरवा और लालखदान क्षेत्र में राजा सिंधी, नीरज लालपुर, नागेश्वर राव शेष, निर्मल लालपुरे, संतोष समुद्रे, जित्तू मलिक, दीपक कुमार उर्फ दीपू, अनिल कुमार यादव, छोटू समुद्रे, देवनारायण पाल, अनिल कुमार यादव, आजाद सिंह सरदार, देशराज सिंह सलूजा, मनोज कुमार सिंह, ग्लेडियस दास, रविकांत सिंह, हरजीत, जोगेंद्र, जुनेजा सरदार, उमेश उपाध्याय, मार्टिन उर्फ जसपाल, देव कश्यप, उदल पासी – ये लोग सूदखोरी का काम करते हैं।

इनमें से अधिकांश पर मामला भी तोरवा थाने में दर्ज है। इसी तरह गोंड़पारा क्षेत्र के ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, लल्लू बनिया, अजीत सिंह भोगल, मोहम्मद अशफाक खान, शैलेष चरण व अन्य के नाम शामिल हैं। जबकि वर्तमान में सिर्फ 17 लोगों के पास साहूकारी का लाइसेंस है।

रेलवे की ज़मीन पर सूदखोर महिला का कब्ज़ा कुसुम नेपाली आरपीएफ कॉलोनी के सामने रहती है। यहां उसने रेलवे की 3,000 वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। आसपास की जमीन पर अपनी कार और बाइक के लिए पार्किंग तक बना रखी है।

Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
CG RERA Cyber Fraud Alert : रेरा के नाम पर लूट का नया पैंतरा! कंगाल बनाने की साजिश का पर्दाफाश
जंगल में शिकार का जाल बना मौत का करंट: Jashpur Electric Trap Death ने उजाड़ दी दो परिवारों की जिंदगी
Jewelery merchant murder case : फरार कातिलों का सुराग देने वाले को मिलेगा 30 हजार का इनाम, IG ने की घोषणा
Smart Meter : बढ़े बिजली खर्च को लेकर क्यों बढ़ी सियासी हलचल, अब गांव गांव पहुंचने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?