CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डॉ. मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने रोपे पौधे, एकता और अखंडता के लिए दे दिए प्राण, एक निशान, विधान, प्रधान नारा को जन जन तक पहुंचाया – शशि भगत

डॉ. मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने रोपे पौधे, एकता और अखंडता के लिए दे दिए प्राण, एक निशान, विधान, प्रधान नारा को जन जन तक पहुंचाया – शशि भगत

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर मंडल में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

निगम भिलाई के दो वार्डों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने खाली जमीन पर पौधों का रोपण किया और डॉ. मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

शशि भगत, अध्यक्ष वैशाली नगर मंडल भाजपा

वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उनका सपना था कि भारत एक राष्ट्र हो, एक संविधान हो और एक प्रधान हो, जिसे उन्होंने “एक निशान, एक विधान, एक प्रधान” के नारे के रूप में जन-जन तक पहुंचाया।

वो भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त रहे। उनके बताए मार्ग का अनुशरण हम सभी करते हुए अपने क्षेत्र और देश को निरंतर विकास मार्ग की ओर ले जा रहे हैं।

गौरतलब हो कि डॉ. मुखर्जी की जयंती पर आज वैशाली नगर मंडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम वार्ड-21 व वृक्षारोपण का कार्यक्रम वार्ड-24 में वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान समर्पण व राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। डॉ. मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला प्रतिनिधि विजय शुक्ला, विश्राम साहू, गुरनाम सिंह, मोती श्रीवास्तव, निखिल सोनी, गुरमीत सिंह गिल, कमलावती चौहान, प्रमिला दुबे, चमेली साहू, पी किशोर कुमार, भुवनेश्वर विश्वकर्मा, शैलेंद्र सक्सेना, आशीष कुमार, मुरलीधर गुल्हने सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Lions Club News : देश और समाज में शिक्षकों की भूमिका अविस्मरणीय – नीलिमा, लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान
एक और कांग्रेस विधायक टूटने की नौबत, अपने ही विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट गई कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM से कहा – “आप इधर-उधर क्यों घुमा रहे..”
Mass Protest Koylibeda: अस्पताल भवन समेत बुनियादी मांगों पर महारैली, 68 गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब
Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
Pariksha Pe Charcha 2026 : स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद, पंजीकरण ने तोड़ा गिनीज रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप

सीजी भास्कर, 13 जून। दंतेवाड़ा जिले में एक…

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Building Collapse: वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोग मलबे में दबे

12/07/2025
देश-दुनिया

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद

08/03/2025
छत्तीसगढ़

Kalagram Project Chhattisgarh : कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम…छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि…

05/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Dialysis Death Kabirdham : जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आदिवासी युवती की मौत

30/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?