CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर MLA रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल कि तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन

कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर MLA रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल कि तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

🟧 23 कुलियों को मिला नया एंड्रॉयड फोन, खिल उठे चेहरे

Contents
  • की पैड मोबाइल से नहीं देख पाते ट्रेन रनिंग स्टेटस
  • जलपान भोजन करते समय मिस हो जाती है ट्रेन

🟧 दुर्घटना बीमा और चिकित्सकीय सुविधा के लिए जल्द होगी पहल

🟧 वैशाली नगर से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था

सीजी भास्कर, 29 मई। आज वैशाली नगर विधानसभा से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे का दुर्ग स्टेशन में अभिनंदन करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन को कुलियों ने अपनी व्यथा सुनाई।

की पैड मोबाइल से नहीं देख पाते ट्रेन रनिंग स्टेटस

दुर्ग स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने विधायक रिकेश सेन से बताया कि यहां वर्तमान में कुल कुलियों की संख्या 23 है। इन सभी का परिवार अपने दादा-पुरखों के समय से दुर्ग स्टेशन में निर्धारित दर पर यात्रियों की सेवा करता आ रहा है। न तो उन्हें पीएफ-पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही चिकित्सा के लिए ही केंद्र सरकार से कोई व्यवस्था है। विधायक रिकेश सेन समस्या सुन ही रहे थे तभी लगभग सभी कुली वहां पहुंच गए।

जलपान भोजन करते समय मिस हो जाती है ट्रेन

सभी की ओर से बात करते हुए वरिष्ठ कुली ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश लोगों के पास की-पेड फोन है। जिनके पास एन्ड्राइड है वो पुराने समय के 3जी सेट हैं। स्मार्टफोन न होने की वजह से वो सभी ट्रैन की लोकेशन और रनिंग स्टेटस नहीं देख पाते। इससे ट्रेन की अपडेट पता न होने से उन सभी को या तो खाली बैठे घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर कभी नाश्ता खाना करते समय ट्रेन मिस हो जाती है।

महिला कुली ने कहा विधायक भैया आपने अभी अभी दुर्ग के वकीलों की वर्षों पुरानी मांग एक घंटे में पूरी कर दी, हमें आपसे बड़ी उम्मीद है।

कुलियों की इस मांग पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मौके से ही जवाहर नगर मार्केट व्यापारी संघ को फोन लगा कर उनसे जवाहर मार्केट के मार्डनाइजेशन के अपडेट लिए और कुलियों के लिए 5जी एंड्रॉयड मोबाइल का जनसहयोग मांगा नतीजतन मार्केट व्यापारियों ने आधा घंटा के भीतर 23 मोबाइल फोन दुर्ग स्टेशन भिजवाया।

विधायक रिकेश सेन के हाथों नये फोन पा कर सभी कुलियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अपडेट स्टेटस वो अब देख सकेंगे जिससे काम में उन्हें काफी सहुलियत होगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी कुलियों के वर्षों से यात्रियों की सेवा के लिए उनका अभिवादन करते हुए उन्हें वास्तविक श्रम की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि कुलियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए वो केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे।

https://fb.watch/zU6DS2H-W4

साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी कुलियों का दुर्घटना बीमा और निजी अस्पतालों में मात्र 40 प्रतिशत दर पर ईलाज के लिए वो पहल करेंगे। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कुलियों ने वैशाली नगर विधायक का आभार व्यक्त किया।

दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर विधायक रिकेश सेन ने मां वैष्णोदेवी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे को गमछा पहना कर माता के जयकारों के साथ रवाना किया।
Ram Statue Kaushalya Dham: कौशल्या धाम में नई 51 फीट राम प्रतिमा की एंट्री, पुराने स्वरूप पर उठे सवालों के बाद बदलेगा चेहरा
Cyber Fraud : बिजली मीटर लगवाने के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रायपुर के कारोबारी का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 7 लाख रुपये
श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब
भिलाई कैम्प-2 में युवती पर सिरफिरे आशिक ने किया कटर से ताबड़तोड़ हमला, जिला अस्पताल रेफर, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस
Honor Magic V Flip 2 Launch: 200MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ 21 अगस्त को धमाकेदार एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?