CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति ने मांगा आम, पत्नी ने किया इनकार, बोली ऐसे करोगे तो मर जाऊंगी; जवाब मिला- मर जाओ और फिर मर गई

पति ने मांगा आम, पत्नी ने किया इनकार, बोली ऐसे करोगे तो मर जाऊंगी; जवाब मिला- मर जाओ और फिर मर गई

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बिहार के सिवान जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. जिले के भगवानपुर हाट थाना इलाके के रामपुर छोटा दीगर गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. महिला ने पति से विवाद होने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया. घटना रविवार रात की है. रविवार रात को करीब 10 बजे आम खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया.

इसके बाद पत्नी नाराज हो गई और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. मृतका की पहचान चंदा देवी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार वाले घर छोड़कर फरार हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर सदर अस्पताल भिजवाया. बतया जा रहा है कि मृतक महिला का पति चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. वो रविवार सुबह ही घर पहुंचा था.

आम धोकर लाने को कहा तो नाराज हुई पत्नी

रात में पति खाना खाने बैठा था, उसी समय उसने पत्नी से आम खाने के लिए मांगा. पत्नी ने उसको आम लाकर खाने के लिए दिया. इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि वो आम धोकर लाए. पति की इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और आम को धोकर लाने से मना कर दिया. पत्नी ने पति से कहा कि आप लोग मुझको इसी तरह परेशान करते रहते हैं. अगर परेशान करना नहीं छोड़ा तो मैं मर जाऊंगी.

पति ने पत्नी ने कह दी ये बात

इस पर पति ने पत्नी ने कह दिया कि वो जाकर मर जाए. बस फिर क्या था नाराज पत्नी उठी और कमरे में जाकर रस्सी के सहारे झूल गई. मृतक महिला के 10 साल के बेटे ने पापा-मम्मी में विवाद होने की बात बताई. बेटे ने बताया कि इसी विवाद के बाद मम्मी ने खुदकुशी कर ली. बेटे ने बताया कि वो मोहर्रम के मेले में गया था. घर आया छोटे भाई ने सब बताया.

वहीं इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद ही वजह पता चल सकेगी.

डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प
लखनऊ में अपना दल K का कार्यक्रम, पल्लवी पटेल ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का दिया संदेश
गांजा नहीं दिया तो मार डाला… हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सुपौल का मामला
कोयला खदान धंसी, 3 मजदूरों की मौत, 5 अभी भी फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?