CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिटायर्ड SBI अधिकारी ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट और धमकी का मुकदमा

रिटायर्ड SBI अधिकारी ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट और धमकी का मुकदमा

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड और वर्तमान में कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के डिप्टी चेयरमैन (दर्जा प्राप्त मंत्री) रमाशंकर जायसवाल ने अपने बेटे रोहित जायसवाल और बहू वर्धा त्रिपाठी पर उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश गोरखपुर के इस मामले में गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर के राजेंद्र नगर निवासी रमाशंकर जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका दूसरा बेटा रोहित जायसवाल गलत संगत और शराब की लत का शिकार है। रोहित अक्सर नशे में धुत होकर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है, जिससे परिवार का माहौल हमेशा खराब रहता है।

रमाशंकर ने बताया कि उनकी बहू वर्धा त्रिपाठी भी रोहित का साथ देती हैं और दोनों मिलकर परिवार वालों को परेशान करते हैं। रमाशंकर के मुताबिक, उन्होंने तंग आकर रोहित और वर्धा को घर से अलग रहने की सलाह दी थी, ताकि परिवार में शांति बनी रहे।

लेकिन इस बात से गुस्साए रोहित और वर्धा ने उनके साथ मारपीट की। रमाशंकर ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

रमाशंकर ने पुलिस को बताया कि रोहित ने साफ-साफ धमकी दी है कि वह घर नहीं छोड़ेंगे और ज्यादा दबाव बनाने पर उनकी हत्या कर देगा। इसके अलावा, बहू वर्धा त्रिपाठी भी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है।

इन धमकियों और लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर रमाशंकर ने गोरखनाथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गोरखनाथ क्षेत्र के सीओ रवि सिंह ने बताया कि रमाशंकर जायसवाल की तहरीर के आधार पर रोहित जायसवाल और वर्धा त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मारपीट और गाली गलौज का आरोप

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोरखनाथ थाने के इंस्पेक्टर ने बताया की रमाशंकर जायसवाल ने तहरीर देकर बहू और बेटे पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। रमाशंकर जायसवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रोहित की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है।

शराब की लत और गलत संगत की वजह से वह आए दिन घर में अशांति फैलाता है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रोहित और वर्धा के व्यवहार से घर में तनाव का माहौल बना रहता है।
Wife Murder Insurance Fraud : हेलमेट से पिटाई, गला घोंटा और एक्सीडेंट का ड्रामा… हैरान कर देगी पत्नी के कत्ल की ये साजिश
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
Bhilai Kidnapping Case: दो भाइयों की कहानी ने लिया नया मोड़, यूपी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा फैसला
Father Shot Daughter : पिता ने बेटी और प्रेमी को मारी गोली, युवती की मौत, युवक गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Fire
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस के जूस…

Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खेती की चुनौती…

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?