CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच

गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच

By Newsdesk Admin
12/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। पुलों के घटिया डिजाइन और अधूरी निर्माण प्रक्रियाओं को लेकर मचे बवाल के बीच अब राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पूरे प्रदेश के पुलों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं. हर जिले से रिपोर्ट मांगी गई है, और जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति भी गठित की जा रही है।

Contents
  • पुलों की जांच क्यों जरूरी हो गई है?
  • पुराने और जर्जर पुलों की बढ़ती चिंता
  • राज्य में पुलों का अनुमानित आंकड़ा
  • नेताओं ने क्या कहा?

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि अब लापरवाही और गलत इंजीनियरिंग बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि अब सरकार मजबूरी में जांच का नाटक कर रही है।

पुलों की जांच क्यों जरूरी हो गई है?


पुलों के डिजाइन में लापरवाही के ताजा उदाहरणों की बात करें तो, भोपाल का ऐशबाग ब्रिज जो 90 डिग्री के तीखे मोड़ वाला यह पुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुका है।

एक्सीडेंटल जोन बनने की आशंका के चलते अब ये सवालों के घेरे में है। वहीं, इंदौर का Z आकार का ब्रिज, जिसमें दो-दो 90 डिग्री के मोड़ हैं। ट्रैफिक सेफ्टी को लेकर लोग गुस्से में हैं।

भोपाल में सुभाष नगर फ्लाईओवर जो सर्पाकार डिजाइन में बिना डिवाइडर के बनाया गया है। अब हादसों के बाद ब्रिज पर ताबड़तोड़ सुधार किए जा रहे हैं, और स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं।

पुराने और जर्जर पुलों की बढ़ती चिंता

100 से ज्यादा ब्रिज अंग्रेजों के समय के हैं जो अब कमजोर हो चुके हैं। नर्मदापुरम के सुखतवा का पुल पहले ही गिर चुका है। खंडवा का पुल, जिसे NHAI और MPRDC दोनों ने ही खतरनाक घोषित किया है, फिर भी उस पर भारी वाहन गुजर रहे हैं।

अधूरे और लापरवाह निर्माण कार्य की बात करें तो, नरसिंहपुर में 6 करोड़ का पुल 7 साल से अधूरा पड़ा है। कई जगहों पर निर्माण के बीच में ही ठेकेदारों ने काम रोक दिया या घटिया सामग्री का उपयोग किया।

राज्य में पुलों का अनुमानित आंकड़ा

1600 से ज्यादा कुल निर्माणाधीन/निर्मित पुल-पुलिया हैं. 100 ज्यादा अंग्रेजों के जमाने के पुराने पुल हैं. 9 से ज्यादा 17 जिलों में स्वीकृत नए पुल हैं, और 105 से ज्यादा नए ओवरब्रिज स्वीकृत हैं.

नेताओं ने क्या कहा?

इस पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा, जहां भी डिजाइन में गलती है या निर्माण अधूरा है, वहां कार्रवाई की जाएगी। इंजीनियरों पर एक्शन शुरू हो चुका है। ऐशबाग ब्रिज मामले में 7 अफसरों पर गाज गिर चुकी है।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, MP में पुल नहीं, भ्रष्टाचार के स्मारक बन रहे हैं। सरकार को जब जनता ने घेरा, तब जाकर पुलों की जांच की याद आई है।

Chhattisgarh Teacher Transfer : 13 हजार शिक्षकों का तबादला, 800 नहीं पहुंचे कार्यस्थल, दो दिन में नहीं तो होगी कार्रवाई
Saranda Sanctuary Protest : सारंडा सेंचुरी पर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, 25 अक्टूबर को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान
Sub Engineer Appointment Cancelled: 14 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 67 नियुक्तियां रद्द, ‘Backdoor Entry’ पर सख्त लाइन
Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
दिल्ली के मरीजों की टेंशन खत्म, फाइव स्टार हॉस्पिटल्स में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Resources Conservation
Forest Resources Conservation : वन संसाधनों के संरक्षण और सतत प्रबंधन की कार्ययोजना को मंजूरी की मांग, समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और सतत…

Irrigation Projects Mahasamund : 6 सिंचाई परियोजनाओं पर 25.67 करोड़; 817 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता
Irrigation Projects Mahasamund : 6 सिंचाई परियोजनाओं पर 25.67 करोड़; 817 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा…

Bhupesh Baghel Assam Incharge
Bhupesh Baghel Assam Incharge : भूपेश बघेल को असम प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व…

Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर

यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर…

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?