CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में रोड क्रॉस करते नजर आए हाथी; VIDEO:वन अमला ने वाहनों को रोककर सड़क पार कराया, दल में छोटे शावक भी मौजूद

रायगढ़ में रोड क्रॉस करते नजर आए हाथी; VIDEO:वन अमला ने वाहनों को रोककर सड़क पार कराया, दल में छोटे शावक भी मौजूद

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का बड़ा दल रोड क्रॉस करते नजर आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वनकर्मियों ने दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। जिसके बाद हाथियों का दल रोड क्रॉस कर जंगल में चला गया। मामला छाल रेंज का है।

शनिवार की शाम को वन विभाग को सूचना मिली कि छाल से धरमजयगढ़ रोड पर सितरा मार्ग पर हाथियों का झुंड है, जो रोड किनारे खड़ा हुआ है।

इसके बाद वन विभाग और हाथी मित्रदल के सदस्य वहां पहुंचे और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। ताकि हाथी का दल आसानी से रोड क्रॉस कर सके।

ऐसे में 6 और 18 हाथी का दल एक साथ रोड को क्रॉस करने लगा। दल में छोटे शावक भी मौजूद थे, जो बड़े हाथियों के बीच में चलते हुए रोड पार कर थे। हाथियों के जंगल के भीतर जाने के बाद रोड में फिर से आवगमन शुरू कराया गया।

रेलवे ट्रैक के पास सुबह नजर आए रविवार की दोपहर ड्रोन कैमरा में तकरीबन 17 हाथियों का दल एडू परिसर के बंधानीपतरा क्षेत्र में नजर आया। रेलवे ट्रैक के किनारे यह दल खड़ा था।

इसकी जानकारी लगने के बाद हाथी मित्र दल ने बोजिया और पुसल्दा कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को सतर्क करने लगे। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा था।

जंगल में कर रहे विचरण छाल रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि 6 और 18 हाथी का दल रोड किनारे आ गया था। तब दोनों ओर वाहनों को रोककर रोड क्रॉस कराया गया।

अभी हाथी जंगल में विचरण कर रहे हैं और वन विभाग और हाथी मित्र द्वारा लगातार उनकी निगरानी की जा रही है।

Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
Fire breaks out in government school’s principal’s room : दमकल की तत्परता से बड़ा नुकसान टला
रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग VIDEO:दूर तक दिख रही लपटें-धुआं; फायर ब्रिगेड मौके पर; 30 लाख के नुकसान की आशंका
Nidhan News : नहीं रहें पं. शिवकुमार तिवारी, कल होगा अंतिम संस्कार
Godavari Steel Shed Collapse: रायपुर में पुरानी बिल्डिंग का शेड गिरा, 6 की मौT, 6 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?