CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saina Nehwal Divorce News : बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से हो रही अलग, साइना से पहले इन खिलाड़ियों का हो चुका है तलाक

Saina Nehwal Divorce News : बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से हो रही अलग, साइना से पहले इन खिलाड़ियों का हो चुका है तलाक

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share
Saina Nehwal Divorce News

सीजी भास्कर, 14 जुलाई| Saina Nehwal Divorce News : पूर्व ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने रविवार को पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की। साइना ने अपने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। साइना और पारुपल्ली ने 2018 में शादी की थी। हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में वर्षों तक दोनों ने एक साथ प्रशिक्षण लिया। बता दें कि साइना से पहले भी भारत में कई नामचीन खिलाड़ियों ने तलाक लेकर अपने प्रशंसकों को चौकाया है। आइए जातने हैं कि इस सूची में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

युजवेंद्रा सिंह चहल (क्रिकेटर) 

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्रा सिंह चहल ने मार्च 2025 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा को तलाक दिया। 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस जोड़े ने फरवरी में आपसी सहमति से संयुक्त याचिका दायर की (Saina Nehwal Divorce News)थी। वह दोनों जून 2022 से अलग रह रहे थे।

शिखर धवन (क्रिकेटर)

पूर्व भारतीय प्रारंभिक बल्लेबाज शिखर धवन का तलाक हो चुका है। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक को मंजूरी भी दे दी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी और इस जोड़े का एक बेटा जोरावर है। अदालत ने धवन की पत्नी द्वारा की गई क्रूरता को तलाक का मुख्य कारण बताया।

सानिया मिर्जा (टेनिस)

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2024 में 14 साल की शादी के बाद अपने तलाक की घोषणा की। वे कई महीनों से अलग रह रहे (Saina Nehwal Divorce News)थे। मलिक ने इसके बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली, जबकि सानिया अभी भी अकेली हैं।

मोहम्मद शमी (क्रिकेटर)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां 2018 में गंभीर आरोपों के चलते अलग हो गए। उनका तलाक का मामला अभी भी अदालतों में लंबित है।

हार्दिक पांड्या (क्रिकेटर)

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या और माडल नताशा स्तानकोविक के बीच जुलाई 2024 में तलाक हुआ। इस जोड़े ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह खबर साझा की और अब दोनों अलग-अलग जीवन जी रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी।

साइना-पारुपल्ली (बैडमिंटन)

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने रविवार को तलाक की घोषणा की। दोनों पहले टीम के साथी थे और बाद में जीवन साथी बने। साइना और पारुपल्ली ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। साइना ने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था।

IND vs NZ 3rd ODI : आज इंदौर के मैदान में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Apnapan Book Launch : दिल्ली में दिखी सियासी गर्माहट, शिवराज की ‘अपनापन’ लॉन्चिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
IND–SA ODI Series 2025 : आज रायपुर पहुंचेंगी भारत व अफ्रीका की टीम, कल प्रैक्टिस, 3 दिसंबर को बड़ा मुकाबला…
Doug Bracewell Retirement : न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत सीरीज से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास
Sourav Ganguly Missed Centuries : दादा” का दर्द…38 शतक के बावजूद सौरव गांगुली को चुभता है ‘70 पर आउट होना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?