CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh dairy animal scheme : छत्तीसगढ़ में दुधारू पशु प्रदाय योजना शुरू,  75 महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें

Chhattisgarh dairy animal scheme : छत्तीसगढ़ में दुधारू पशु प्रदाय योजना शुरू,  75 महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share
Chhattisgarh dairy animal scheme
Chhattisgarh dairy animal scheme

सीजी भास्कर, 14 जुलाई| Chhattisgarh dairy animal scheme : आदिवासी समुदाय की महिला किसानों की आय बढ़ाने और उनके सशक्तीकरण के लिए राज्य शासन द्वारा दुधारू पशु प्रदाय योजना प्रारंभ की जा रही है। राज्य के छह जिलों कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। योजना के तहत आजीविका संवर्धन, पोषण सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने आदिवासी महिला किसानों को साहीवाल नस्ल की दो-दो दुधारू गायें दी जा रही हैं।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायक संस्था एनडीडीबी डेयरी सर्विसेस के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ मर्यादित द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत कांकेर जिले के बड़गांव (पखांजूर) में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 75 आदिवासी महिला किसानों को गाय प्रदान किया गया।

सांसद भोजराज नाग ने दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी वर्ग की महिलाओं को दुधारू पशु देने की यह योजना उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वनांचलों की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से जोड़कर समावेशी विकास की ओर अग्रसर किया जाएगा, जिससे वे समृद्ध हो सके। विधायक  विक्रम उसेंडी ने भी गाय वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर महिला कृषकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्य सरकार द्वारा इस योजना में 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जबकि 40 प्रतिशत राशि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के माध्यम से रियायती ब्याज दर पर ऋण स्वरूप प्रदान की जा रही है। शेष 10 प्रतिशत राशि लाभार्थियों द्वारा दी जाएगी। ऋण की वसूली किसानों द्वारा दूध के विक्रय से की जाएगी।

डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत संचालित इस योजना में लाभार्थियों को एक वर्ष तक मुफ्त सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिनमें दुधारू गायों का बीमा, पशु स्वास्थ्य निगरानी, साइलेज चारा, पौष्टिक आहार, खनिज मिश्रण तथा वैज्ञानिक पशु प्रबंधन पर प्रशिक्षण शामिल हैं। साथ ही राज्य की पशु चिकित्सा टीमें नियमित रूप से पशु स्वास्थ्य सेवा एवं प्रजनन सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी।

CM Sai Condolence Mukul Roy : सीएम साय ने जताया शोक, मुकुल रॉय के राजनीतिक सफ़र को बताया प्रेरणास्रोत
Chhattisgarh Cabinet Meeting : 23 जून को होगी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक, मुख्यमंत्री साय करेंगे अध्यक्षता
Chain Snatcher Gang : रायपुर में महिला चेन स्नैचर गैंग सक्रिय, ई-रिक्शा में वारदात
Chhattisgarh Mahatari Statue Raipur : राज्योत्सव से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, सड़कों पर बवाल
KK Rail Line Freight Derailment: कोरापुट आउटर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रात में ही बहाल हुई रेल व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की वजह, युवक पर चाकू और बांस के डंडे से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम नवापारा में पुरानी…

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17…

IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा
IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा

भारत में होने वाली टी20 सीरीज में टीम…

Women's Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Women’s Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप में श्रीलंका की शानदार जीत…

Balrampur Python Rescue : घर में घुसा विशालकाय अजगर, 6 मुर्गियों को निगला, फूला पेट देख परिवार के उड़े होश

घर में घुसे विशालकाय अजगर (Balrampur Python Rescue)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?