CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादीशुदा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड के पास नहीं थे रूपये, मायके ने भी झाड़ा पल्ला, फिर…पुलिस…

शादीशुदा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड के पास नहीं थे रूपये, मायके ने भी झाड़ा पल्ला, फिर…पुलिस…

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। एक शादीशुदा महिला की ट्रेन से कट कर मौत हो गई, परिवार ने तो महिला से वैसे ही सारे-रिश्ते नाते तोड़ रखे थे। प्रेमी के पास भी इतने रुपये नहीं थे कि वो उसका अंतिम संस्कार कर सके। तब पुलिस उसकी मददगार बनकर सामने आई।

पुलिस ने पूरे रीति रिवाज से महिला अंतिम संस्कार अपने खर्च पर करवाया है। घटना उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार एक महिला का उन्नाव जनपद में विवाह हुआ था। शादी के कई साल बाद वह पति को छोड़कर आयी और मोहनलालगंज की गौरा कॉलोनी के पास अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। इससे नाराज मायके वालों ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया था। मंगलवार रात उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।‌ पुलिस ने शव की पहचान की।

प्रेमी को बुलाया और घटना की जानकारी दी। प्रेमी ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अपनों का कांधा दिलाने के लिए पुलिस महिला के मायके पक्ष सिकंदरपुर पहुंची।

मायके पक्ष ने भी अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा को दरोगा सौरभ और अन्य पुलिस कर्मियों ने दी।

एसीपी ने पुलिस कर्मियों को बुलाकर रुपये दिए। इसके बाद पुलिस ने कांधा देकर अपनों का फर्ज निभाया और महिला की अंत्येष्टी पूरे रीति-रिवाज से की गई।

यूपी पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

पूरे इलाके में हो रही चर्चा

पुलिस ने बताया- ट्रेन से कटकर मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई थी। नाराज परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

प्रेमी के पास इतने भी रुपये नहीं थे कि उसका अंतिम संस्कार कर सके। ऐसे में एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा और उनकी टीम सहारा बनी। उन्होंने रुपये देकर प्रेमी से शव का अंतिम संस्कार करवाया। यह खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Election Commission Notice To Shami : शमी की वोटर आईडी पर सवाल? चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, SIR जांच में सामने आई गड़बड़ी
मुसलमानों को दबाया जा रहा… पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोल गए वाड्रा
BJP treasurer mourns mother’s death : भाजपा कोषाध्यक्ष को मातृ शोक, आज होगा अंतिम संस्कार
Investment Chance : अगले हफ्ते बाजार में खुलेंगे तीन नए इश्यू, निवेशकों के लिए क्या खास मौका
कोयला घोटाला: रानू-सौम्या समेत चार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक; EOW केस में जेल में ही रहेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?