CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Crop Survey : फिल्ड पर उतरकर कलेक्टर ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे

Digital Crop Survey : फिल्ड पर उतरकर कलेक्टर ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share
Digital Crop Survey
Digital Crop Survey

सीजी भास्कर, 18 जुलाई : राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2025 में किसानों के द्वारा अपने खेतों में लगाए गए फसल और भूमि के सटीक सर्वेक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में राजस्व अधिकारियों क़ो डिजिटल क्रॉप सर्वे ( Digital Crop Survey) का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाभदेऱ में डिजिटल क्रॉप सर्वे का व्यवहारिक प्रशिक्षण जिलेभर के आरआई व पटवारियों क़ो दिया गया। कलेक्टर दीपक सोनी डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का जायजा लेने परसाभदेर पहुंचे। उन्होंने किसान रामनारायण साहु के खेत में जाकर खसरा नंबर 251 में लगी फसल का मोबाइल एप्प के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वें किया।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण में उपस्थित आरआई और पटवारियों क़ो व्यवहारिक प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक पूरा करने कहा ताकि सर्वे ( Digital Crop Survey) एवं गिरदावारी में कोई त्रुटि न हो। उन्होने कहा कि डिजिटल सर्वे बहुत ही सिस्टमेटिक है। सर्वें क़ा कार्य खसरे पर जाकऱ ही करना है। किसी भी प्रकार क़ी त्रुटि के लिए अनुमोदनकर्ता क़ी जिम्मेदारी होगी। खेत की रैण्डमली जांच करें कि खेत के आसपास शेड, कुआं आदि है या नहीं। धान के अलावा अन्य फसल लगी हो तो उसकी एंट्री करें। उन्होंने हर गांव में सर्वेयर का चयन करने के लिए तहसीदारों क़ो निर्देशित किया।

बताया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वें ( Digital Crop Survey) के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए सभी तहसीलों के आरआई व पटवारियों का 17 टीम बनाया गया था। सर्वे के लिए सभी टीम क़ो जमीन का खसरा नंबर आवंटित किया गया था जिसके अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे मोबाइल एप्प से किया गया। जिले में फसल गिरदावरी का कार्य 1 अगस्त से शुरु होगा। गौरतलब है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे एक ऐसी प्रणाली है जिसमें फसल और भूमि के सटीक सर्वेक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।इस सर्वे में स्थानीय युवाओं को सर्वेयर के रूप में शामिल किया जाता है, जो फसल की तस्वीरें लेते हैं और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम अमित गुप्ता सहित तहसीलदार, आरआई व पटवारी उपस्थित थे।

Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! छत्तीसगढ़ में यहां 26 मई को 493 पदों पर भर्ती
Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा
AAP Protest Chhattisgarh: सात सूत्री मांगों को लेकर AAP का 7 सितंबर को धरना, 90 विधानसभा से जुटेंगे कार्यकर्ता
Mungeli Police Checking : गणेश चतुर्थी से पहले 45 बदमाश पुलिस के रडार पर, 12 को SSP कार्यालय बुलाकर हुई सघन चेकिंग
National Herald Case Protest Durg: BJP कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस भवन में चोरी, माइक सेट गायब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद
Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद

गांजा बिक्री (Bhatapara Ganja Case) की सूचना पर…

Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू प्रदर्शन (Bhatarpara…

Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह (Inter District…

Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पानी के तेज बहाव से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग (Mudgelmal…

Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा
Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

बाढ़ ने कई परिवारों से उनका आशियाना (Karitgaon…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?