CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावन के दूसरे सोमवार शिव भक्ति में लीन हुआ प्रदेश, मंत्री-विधायक पहुंचे मंदिरों में, भूतेश्वर धाम में गूंजा भजन

सावन के दूसरे सोमवार शिव भक्ति में लीन हुआ प्रदेश, मंत्री-विधायक पहुंचे मंदिरों में, भूतेश्वर धाम में गूंजा भजन

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के शिवालयों में पहुंच रहे हैं। छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक कर रहे।

Contents
  • लोगों को भेंट किया छाता
  • अमरकंटक से शिवधारा तक कांवड़ यात्रा
  • नर्मदा मंदिर और ज्वालेश्वर परिसर में उमड़ी हजारों की भीड़
  • 151KM की कांवड़ यात्रा पर निकलीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा

मंत्री ओपी चौधरी और विधायक भावना बोहरा भी शिव के द्वार पहुंची। भावना बोहरा अमरकंटक से कवर्धा के लिए 151KM की कांवड़ यात्रा पर निकलीं हैं।

प्रसिद्ध भूतेश्वर-धाम में भक्ति गीत (जसगीत) पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

रायगढ़ में निकले महादेव मंदिर, बाबा धाम कोसमनारा, गौरी शंकर मंदिर में भीड़ लगी हुई है। मंदिर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं।

अमरकंटक में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु नर्मदा उद्गम से जल भरकर ज्वालेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए अमरकंटक पहुंचे हैं।

  • गरियाबंद

गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वर धाम में माहौल शिवमय हो गया है। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्ति गीत (जसगीत) पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

  • रायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को स्थानीय गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में आरती करने के बाद जिले समेत पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

लोगों को भेंट किया छाता

पूजा के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने मंदिर परिसर में पूजन सामग्री, बेलपत्र और फूल बेचने वाले दुकानदारों को बड़ा छाता भेंट किया। जिससे वे धूप और बारिश से सुरक्षित रह सकें। इस पहल की लोगों ने सराहना की।

  • पेंड्रा

अमरकंटक से शिवधारा तक कांवड़ यात्रा

सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नर्मदा उद्गम से जल भरकर ज्वालेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए अमरकंटक पहुंचे हैं।

नर्मदा मंदिर और ज्वालेश्वर परिसर में उमड़ी हजारों की भीड़

सावन सोमवार के मौके पर सुबह से ही नर्मदा मंदिर और ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

151KM की कांवड़ यात्रा पर निकलीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा

कवर्धा के पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन सोमवार के अवसर पर अमरकंटक से 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। वे सैकड़ों कांवड़ियों के साथ नर्मदा उद्गम पहुंचीं और जल भरकर यात्रा प्रारंभ की। विधायक भावना अगले सोमवार को कवर्धा जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव महादेव मंदिर में जल चढ़ाकर यात्रा का समापन करेंगी।

Child Safety Measures : आगनबाड़ी केंद्र पर करंट से बच्ची की मौत, दो बर्खास्त, 1 निलंबित
Dhamtari Gangaur Festival 2026: पारंपरिक रंग में डूबी शोभायात्रा, महिलाओं ने नृत्य-भक्ति से सजाया शहर
Cash Seizure Khairagarh : महाराष्ट्र पासिंग की कार में जांच के दौरान मिला चार करोड़, KCJ पुलिस और आयकर विभाग ने शुरू की जांच
PM Janman Housing Scam : पहाड़ों में बिना कॉलम खड़े हो गए पीएम जनमन के घर, कोरवा इलाकों में निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में बदल रहा है माहौल, छंट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा : विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?