CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hindu Girl Forced Conversion : छांगुर के गुर्गों ने युवती को विदेश ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Hindu Girl Forced Conversion : छांगुर के गुर्गों ने युवती को विदेश ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
Hindu Girl Forced Conversion
Hindu Girl Forced Conversion

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Hindu Girl Forced Conversion : हिंदू युवतियों को मतांतरित करने के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गुर्गों ने बेंगलुरु की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने मंगलवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में कहा कि छांगुर के एजेंटों ने मेरी जैसी 70-75 और युवतियों का भी शोषण किया है। सऊदी अरब में छांगुर के 500 से अधिक एजेंट सक्रिय हैं। वे भारत से हिंदू युवतियों को बहलाकर वहां ले जाते हैं और मतांतरण करने का दबाव बनाते हैं। ऐसा न करने पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। युवती समेत पांच पीड़ित परिवारों ने अपनी पीड़ा सुनाई। वे सभी छांगुर गिरोह से प्रताड़ित हैं।

युवती ने बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। भाई ने पालन-पोषण किया, लेकिन 2019 में उनका भी देहांत हो गया। इस बीच वह बेंगलुरु में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने लगी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर सहारनपुर के गहनाखंडी निवासी वसीम से उनकी बात हुई। वसीम ने अपना नाम राजू राठौर बताया और सऊदी अरब में ब्यूटीशियन की अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आकर 2021 में सऊदी अरब चली गई। वहां बदर अख्तर सिद्दीकी ने उसका मतांतरण कराने का प्रयास किया। वह तैयार नहीं हुई तो शारीरिक शोषण किया।

वहां से भारत आई तो 13 दिसंबर 2024 को सहारनपुर में वसीम के सहयोगी एजेंट अरमान, सलमान और पीरू ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बताया कि अमरोहा, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर के आसपास के जिलों में छांगुर के एजेंट महिलाओं को झांसे में लेकर मतांतरण करा रहे हैं। गाजियाबाद निवासी वृद्ध आजाद चौधरी की बेटी पूजा भी पिछले चार माह से गायब है। आजाद का आरोप है कि छांगुर के एजेंटों ने उसका भी मतांतरण कराकर गायब कर दिया। छांगुर के एजेंटों ने मेरठ की लक्ष्मी की जमीन पर कब्जा कर लिया। लक्ष्मी ने बताया कि उनकी जमीन दादरी में है। वहां छांगुर के एजेंटों ने मजार बना दी है। अब वहां नमाज पढ़ते हैं।

छांगुर गिरोह से पीड़ित बलरामपुर के उतरौला निवासी रघुनाथ निषाद व उनकी पत्नी उर्मिला निषाद ने बताया कि उनकी बेटी पूजा का गांव के बगल के ही मुबारक अली ने छह माह पहले मतांतरण कराया और उससे निकाह कर लिया। इसके बाद से बेटी कहां है, कुछ पता नहीं चल रहा। रेहरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन बेटी नहीं मिली। रघुनाथ ने बताया कि उनके आठ बच्चे हैं। चार बेटे और चार बेटियां। पूजा दूसरे नंबर की बेटी है। रघुनाथ ने कहा कि मुबारक अली और उसका साथी नसीब अन्य बेटियों का मतांतरण कराने की धमकी दे रहे हैं। मेरठ के सिविल लाइंस निवासी सुनील नेगी की बहन आशा नेगी भी छांगुर गिरोह की शिकार हो गई। वह 2019 से गायब है। सुनील ने बताया कि लव जिहाद में फंसाकर मेरी बहन को बदर अख्तर सिद्दीकी ले गया है। बाद में उसने मेरठ की ही प्रिया त्यागी को भी फंसाया। दोनों का पता नहीं चल रहा।

ACB trap Chhattisgarh : ACB का ट्रैप सफल, तहसील दफ्तर में रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी दबोचे गए
Next Vice President Of India : बिहार चुनाव साधने के लिए इस राज्यपाल को उपराष्ट्रपति बना सकती है बीजेपी
Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
President Droupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने स्थल का किया निरीक्षण
कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने पर विवाद, पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर कर दी किसान की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UBI Recruitment 2026
UBI Recruitment 2026 : यूनियन बैंक में 395 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत…

Kurud Crime
Kurud Crime : स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी जिले के कुरूद में स्कूल बस चालक…

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : सूरजपुर जिले में…

Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ

भिलाई नगर, 30 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?