CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हथिनी का तांडव: सूंड से पटककर 3 साल के बच्चे समेत तीन की मौत, गांव में दहशत का माहौल

हथिनी का तांडव: सूंड से पटककर 3 साल के बच्चे समेत तीन की मौत, गांव में दहशत का माहौल

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share

रायगढ़, छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा रेंज में बीती रात हाथियों का कहर एक बार फिर कहर बनकर टूटा। एक उग्र हथिनी ने अलग-अलग गांवों में हमला कर तीन लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक मासूम बच्चा, एक महिला और एक अधेड़ पुरुष शामिल हैं। ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है।

Contents
    • गांव में घुसकर मकान तोड़ा, लोगों पर हमला
    • वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
  • बलरामपुर में नदी से अधेड़ का शव बरामद

गांव में घुसकर मकान तोड़ा, लोगों पर हमला

मंगलवार देर रात एक हथिनी अचानक गोसाईडीह गांव में घुस आई। ग्रामीणों के अनुसार उसने सबसे पहले एक कच्चे मकान पर हमला बोला। घर टूटने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले, तो हथिनी ने तीन साल के मासूम सत्यम रावत को सूंड में उठाकर ज़मीन पर पटक दिया। बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठा।

इसके बाद हथिनी मोहनपुर गांव की ओर बढ़ी, जहां उसने संतरा बाई (45) पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथिनी ने महिला को सूंड में लपेटकर कई बार ज़मीन पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हथिनी का आक्रोश यहीं नहीं थमा। उसी गांव में पुरुषोत्तम प्रधान (48) के मकान पर हमला कर दीवार गिरा दी। मलबे में दबकर उनकी भी मौत हो गई।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

लगातार हाथियों के हमलों से त्रस्त ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से कोई पुख्ता अलर्ट सिस्टम या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त, स्थानीय वन सुरक्षा बल, और तत्काल अलर्ट मैकेनिज्म की मांग की है ताकि आगे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

बलरामपुर में नदी से अधेड़ का शव बरामद

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम नवकी सरनापारा स्थित गेउर नदी की झाड़ियों के बीच फंसे शव की पहचान अघना गोड़, निवासी नवापारा लड्डुआ के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार वह रविवार से लापता था और उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

SDOP इमानुएल लकड़ा ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे गेउर नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।

CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल
Padma Vibhushan Teejan Bai : गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ होगा पद्म विभूषण तीजन बाई का अंतिम संस्कार
Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार
स्मार्ट टॉयलेट पर ताला : ई-टॉयलेट पहले ही बंद, गंदगी और खुले में शौच की समस्या बढ़ी
“अभी भद्रा है” ✅ कह कर बिना राखी बंधाए चला गया, बहन को लगा Ignore कर रहा भाई तो कर लिया Suicide 🛑 लौटने पर नहीं रूक रहे आंसू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?