CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देवर ने भरी भाभी की मांग, वीडियो अपलोड कर दोनों ने लगाई मौत की छलांग

देवर ने भरी भाभी की मांग, वीडियो अपलोड कर दोनों ने लगाई मौत की छलांग

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दीं। बहुती वाटरफॉल से एक प्रेमी जोड़े ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मौत से पहले उन्होंने जो किया, वो हर किसी को चौंका गया।

Contents
  • किसने लगाई छलांग?
  • आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाया आरोप
  • बहुती वाटरफॉल बना ‘सुसाइड पॉइंट’
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना का वीडियो खुद देवर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में वो अपनी भाभी की मांग में सिंदूर भरते नजर आता है और बैकग्राउंड में दर्द भरा गाना बजता है – “भीड़ है कयामत की और हम अकेले हैं…”। यह वही वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

किसने लगाई छलांग?

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दिनेश साहू और 35 वर्षीय शकुंतला साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शकुंतला तीन बच्चों की मां थी और दिनेश उसका देवर। दोनों का प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाया आरोप

दिनेश ने आत्महत्या से पहले वीडियो में लिखा:

“हम बहुत परेशान हैं… हमारी मौत के जिम्मेदार हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू और उनका पूरा परिवार है। सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।”

वीडियो में दिनेश ने अपने गांव का नाम भी बताया और फिर दोनों ने बहुती वाटरफॉल से छलांग लगा दी।

बहुती वाटरफॉल बना ‘सुसाइड पॉइंट’

यह वही बहुती वाटरफॉल है, जो पहले भी आत्महत्याओं और हादसों को लेकर चर्चित रहा है। यह झरना 600 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है और इसमें गिरने के बाद बचना लगभग नामुमकिन है। इसके बावजूद आज तक प्रशासन की ओर से यहां कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF टीम को बुलाया गया, लेकिन ऊंचाई और झरने की तीव्र धारा के कारण शवों की तलाश एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासन फिलहाल मौके पर मौजूद है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Bhilai Breaking 🛑 शकुंतला की 4th फ्लोर से Lift भरभराकर ग्राउंड पर गिरी, 4 घायल शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती, 2 बच्चे बाल बाल बचे
भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी भरभरा कर गिरी, उत्पादन ठप, सुरक्षा बल ने इलाके को किया सील
अनोखा इंसाफ: पिता ने खुद बेटे को चोरी करते पकड़ा, पुलिस से लगवाई हथकड़ी….
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई
पुलिस कर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़ाए, तीन निकले नाबालिग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?