CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साय कैबिनेट बैठक: खाद संकट, बजट घोषणाएं और रजत जयंती समारोह पर हो रहा मंथन, मुख्यमंत्री ले सकते हैं बड़े फैसले

साय कैबिनेट बैठक: खाद संकट, बजट घोषणाएं और रजत जयंती समारोह पर हो रहा मंथन, मुख्यमंत्री ले सकते हैं बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जुलाई |

Contents
  • राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन की तैयारी
  • खाद संकट पर होगी सरकार की स्थिति साफ
  • श्रमिकों और विभागीय योजनाओं पर भी चर्चा
  • संभावित फैसलों की लिस्ट:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट बैठक राजधानी स्थित मंत्रालय परिसर में जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हो रही इस अहम बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में प्रदेश की खाद आपूर्ति, श्रमिक कल्याण, और बजट घोषणाओं की समीक्षा के साथ कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन की तैयारी

2025 में छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसे लेकर सरकार बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई है। बैठक में इस ऐतिहासिक मौके को दो चरणों में मनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है:

  • पहला चरण: 15 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
  • दूसरा चरण: 1 नवम्बर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक

हर विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि वे रजत जयंती को लेकर अपने-अपने स्तर पर आयोजनों की रूपरेखा तैयार करें। इसके लिए विशेष बजट की भी स्वीकृति दी जा सकती है।

खाद संकट पर होगी सरकार की स्थिति साफ

बैठक में खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था और स्टॉक की समीक्षा अहम एजेंडा है। हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने खाद और बीज की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। अब सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर सकती है और आगामी रणनीति का भी खुलासा संभव है।

श्रमिकों और विभागीय योजनाओं पर भी चर्चा

कैबिनेट की इस बैठक में राज्य के श्रमिक वर्ग को लेकर भी योजनाएं सामने आ सकती हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट, बजट घोषणाओं की वर्तमान स्थिति, और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

संभावित फैसलों की लिस्ट:

श्रमिकों के लिए विशेष कल्याण पैकेज

खाद वितरण को लेकर जिला-स्तर पर निगरानी तंत्र

रजत जयंती कार्यक्रमों का कैलेंडर और बजट

नई योजनाओं की लॉन्चिंग

जनसंपर्क और प्रचार अभियानों की योजना

Lakheswar Baghel Wife Injured : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी अस्पताल में भर्ती, शरीर पर मिले चोट के निशान
Bhilai steel plant breaking : ठेका श्रमिक अचेत होकर गिरा, आनन फानन सेक्टर-9 हास्पिटल ले गए, उखड़ चुकी थीं सांसें
“मैं रूकने वाला नहीं हूं” MLA स्कूटी से पहुंचे खम्हरिया वार्ड, गली मोहल्ले में लोगों से मिले, समस्याओं का तत्काल हल भी निकाला
अजूबा : चीन में है एक ऐसा बांध जिसने पृथ्वी की रफ्तार कम कर दी, इंजीनियरिग का है बेजोड़ नमूना, आधा दर्जन देशों को बिजली सप्लाई की क्षमता
Villager murdered on suspicion of witchcraft : दो सगे भाई गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?