CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…

महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 अगस्त |

Contents
  • थाने में हुई पिटाई का आरोप
  • महिला पर ही FIR कर दी गई थी
  • कोर्ट के आदेश पर अब FIR दर्ज
  • रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी जा चुकी हैं दरियों
  • सस्पेंड हो चुकी हैं, अब दूसरा केस भी दर्ज

राजधानी रायपुर में महिला थाना प्रभारी रही वेदवती दरियों पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार उन पर पीड़िता को थाने में डंडे और बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। पहले ही वह 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ACB के हत्थे चढ़ चुकी हैं। अब कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मार्च 2024 में आसिफ अली और यास्मीन फातिमा नामक दंपत्ति के वैवाहिक विवाद को लेकर महिला थाने में काउंसलिंग चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी शुरू हो गई। यास्मीन अपनी मां और भाई के साथ थाने आई थी।

थाने में हुई पिटाई का आरोप

पीड़िता यास्मीन का आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसे, उसकी मां और भाई को डांटने-डपटने लगीं। विवाद बढ़ा तो उन्होंने SI शारदा वर्मा और कांस्टेबल फगेश्वरी कंवर के साथ मिलकर महिला की डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी। पीठ और गर्दन पर गंभीर निशान आए।

महिला पर ही FIR कर दी गई थी

इस पूरी घटना के बाद उल्टा थाना प्रभारी ने पीड़िता और उसके परिजनों पर ही FIR दर्ज करवा दी थी। जिससे परेशान होकर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश पर अब FIR दर्ज

मामला जब कोर्ट पहुंचा तो मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद कोतवाली थाने को थाना प्रभारी, SI और कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। मामला IPC की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत दर्ज हुआ है।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी जा चुकी हैं दरियों

जुलाई 2024 में वेदवती दरियों को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने एक महिला से केस दर्ज करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। बाद में 35 हजार में डील तय हुई। केमिकल लगे नोटों के साथ जब महिला ने पैसा थमाया, तो ACB ने दबिश देकर दरियों को पकड़ लिया। उनके हाथ पर केमिकल का रंग भी मिला था।

सस्पेंड हो चुकी हैं, अब दूसरा केस भी दर्ज

ACB की कार्रवाई के बाद वेदवती दरियों को निलंबित कर दिया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर मारपीट का नया केस भी दर्ज हो गया है, जिससे महिला थाना में काम कर चुके स्टाफ की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
चार दिन में 2 भाइयों की मौत, पवन सिंह को आया हार्ट अटैक, बड़े ने सदमे में तोड़ा दम
शाजापुर (एमपी): चाय-नाश्ते के लिए उतरे यात्री, कुछ मिनटों में जलकर खाक हुई बस..
Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
BJYM executive dispute in Bhilai : भाजयुमो कार्यकारिणी पर भड़के सांसद विजय बघेल, बोले- ‘घर में बैठकर नहीं होती राजनीति’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?