CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रक ड्राइवर को निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर ₹2000 का इनाम घोषित

ट्रक ड्राइवर को निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर ₹2000 का इनाम घोषित

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त |

Contents
  • वारदात का पूरा घटनाक्रम
  • कैसे दी गई यातनाएँ
  • गिरफ्तारी और तलाशी अभियान
  • पुलिस की कार्रवाई

जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) – उत्तर प्रदेश के एक ट्रक ड्राइवर को बर्बरतापूर्वक निर्वस्त्र कर नचाने और पीट-पीटकर मारने के मामले में बस्तर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹2000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने की घोषणा की है।

वारदात का पूरा घटनाक्रम

यह सनसनीखेज मामला 25 जुलाई 2025 का है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला खुर्शीद अहमद (34) पिछले 10 वर्षों से जगदलपुर के कबाड़ी कारोबारी मिथिलेश साहू के लिए ट्रक ड्राइविंग करता था।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी नितिन ने खुर्शीद को फोन कर ट्रक लेकर हैदराबाद जाने के लिए कहा। जब खुर्शीद ने मना किया, तो आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर सरगीपाल स्थित एक फार्म हाउस में ले जाया गया।

कैसे दी गई यातनाएँ

फार्म हाउस में पीड़ित को कपड़े उतरवाकर बंधक बनाया गया, नचाया गया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के परिवार को वीडियो कॉल कर मारपीट का लाइव दृश्य दिखाया और ₹1 लाख की फिरौती मांगी। बाद में पीड़ित को हैदराबाद ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

गिरफ्तारी और तलाशी अभियान

2 अगस्त को पुलिस ने FIR दर्ज की और 4 अगस्त को आरोपियों नीलम नाग (22) और संजू उर्फ पिंटू (22) को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी मिथिलेश साहू (27) और आयुष राजपूत (27) अब भी फरार हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही हैं और पड़ोसी राज्यों में भी तलाश जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

SP शलभ सिन्हा ने बताया कि जिस फार्म हाउस में वारदात हुई, उसे सील कर दिया गया है। फरार आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों की पुख्ता जानकारी देगा, उसे ₹2000 का इनाम मिलेगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Mahasamund Ambulance Accident : खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मची चीख-पुकार! दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल
Union Budget 2026–27 Review Meet: मुख्यमंत्री साय के साथ भाजपा की रणनीतिक बैठक आज
हाऊसिंग बोर्ड में मूलभूत सुविधाएं, जवाहर नगर में PHC, कुरूद-कचांदुर-कोहका में सीसी रोड और नाली, विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की याचिका पर गंभीरता से विचार
नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…
Pradhan Mantri Awas Yojana : आज खातों में ट्रांसफर हुए 10 करोड़ रुपए, 2500 परिवारों को मिला 40-40 हजार रुपये

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harpreet Bhatia Century
Harpreet Bhatia Century : छत्तीसगढ़ के हरप्रीत भाटिया ने इंडिया-A के खिलाफ जड़ा शतक, अब UAE के लिए खेल रहे हैं क्रिकेट

Harpreet Bhatia Century : अब UAE के लिए…

RBI Gold Loan Companies Warning
RBI Gold Loan Companies Warning : सोने के दाम गिरते ही RBI सख्त, गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को दी चेतावनी

RBI Gold Loan Companies Warning : कुल मिलाकर,…

Dharmendra First Death Anniversary
Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि आज, पहली फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ 51 रुपये फीस

Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र ने अपने…

Pendra College Principal Missing
Pendra College Principal Missing : प्राचार्य नहीं मिले तो कॉलेज में लगाए ‘लापता’ के पोस्टर, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Pendra College Principal Missing : कार्यकर्ताओं ने आंतरिक…

Bhilai Mayor Election
Bhilai Mayor Election : विधायक रिकेश सेन का दो टूक ऐलान– उनके विधायक रहते डॉ. रिचा सेन सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, महापौर दावेदारी की खबरें भ्रामक

भिलाई नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?