CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Chhattisgarh Revenue Cases
Chhattisgarh Revenue Cases

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

Contents
  • हितग्राहियों को नहीं हो अनावश्यक परेशानी
  • ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी मामले
  • राष्ट्रीय राजमार्गों और अधोसंरचना परियोजनाओं में भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
  • सख्ती के साथ सुधार की पहल
  • किसान पंजीयन व डिजिटल फसल सर्वे पर विशेष फोकस
  • रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, 25 वर्षों की विकास यात्रा होगी प्रदर्शित
  • सेवा पखवाड़ा से जुड़ेगा रजत महोत्सव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब "पेशी पर पेशी" का दौर खत्म हो— सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए। 

मुख्यमंत्री  साय ने जिलेवार समीक्षा करते हुए नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, भू-अर्जन, सीमांकन, और डायवर्सन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

हितग्राहियों को नहीं हो अनावश्यक परेशानी

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से जनता को न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उनका समय और श्रम भी व्यर्थ जाता है।

इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा भी कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेशियों में कमी लाएं और प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी मामले

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज किया जाए, जिससे उनकी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग आसान हो सके।

साथ ही रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण और त्रुटि सुधार के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। तहसील स्तर पर पटवारियों के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 

राष्ट्रीय राजमार्गों और अधोसंरचना परियोजनाओं में भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं पर खास जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतमाला परियोजना की तीव्र और निर्बाध गति के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जरूरी है।

उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें।

बस्तर संभाग को सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में सड़क, रेल और मोबाइल टॉवर जैसी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन और मुआवजा वितरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सख्ती के साथ सुधार की पहल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अब राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

एक जिम्मेदार शासन प्रणाली का निर्माण तभी संभव है जब जनता के साथ न्याय समय पर हो।

इसलिए प्रत्येक अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रकरणों का निपटारा देरी के बिना, न्यायसंगत ढंग से हो।

किसान पंजीयन व डिजिटल फसल सर्वे पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी पात्र किसानों का पंजीयन पूरा किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वे को गंभीरता से लेने और समय पर पूर्ण करने को कहा।

रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, 25 वर्षों की विकास यात्रा होगी प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ के निर्माण की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए 15 अगस्त से रजत महोत्सव की शुरुआत हुई है, जो 25 सप्ताह तक चलेगी।

मुख्यमंत्री  साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन कर रजत महोत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। कार्यक्रमों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए और प्रचार-प्रसार को गति दी जाए।

सेवा पखवाड़ा से जुड़ेगा रजत महोत्सव

मुख्यमंत्री  साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा जो छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा होगा।

इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, राजस्व कैम्प जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस अवसर को राज्य के हर नागरिक से जोड़कर जनसंपर्क को और मजबूत किया जाए।

Medical Negligence Case: भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही के आरोप, 85 वर्षीय बुजुर्ग का ब्लैडर फटने का मामला गरमाया
Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर
Job Scam Fraud: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 25 लाख की ठगी, फिर ‘गुमशुदगी’ का खेल
रायपुर में दो गैंग के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:एक-दूसरे को शर्ट फाड़ते तक पीटा, मोहल्लेवासी बोले- महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल
Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या

सीजी भास्कर, 13 जून। बेमेतरा,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र…

PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार

सीजी भास्कर, 13 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Ahiwara Bus Stand News : CG Bhaskar Ground Report
Ahiwara Bus Stand News: सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से परेशान यात्री, 15 दिनों से खोदा गड्ढा बना खतरा

Ahiwara Bus Stand News

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए…

Violence Case : शादी से इंकार के बाद भड़का विवाद, दो परिवार आमने सामने आए, वाहनों में आग लगने से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 13 जून। मझौली क्षेत्र में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh DA Hike – IAS और IPS अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते में 58% तक बढ़ोतरी, जुलाई से लागू आदेश

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

B.Ed शिक्षकों की 2621 फीट लंबी चुनरी यात्रा : बोले, यह लड़ाई नौकरी ही नहीं आत्मसम्मान की, सरकार जल्द करे समायोजन

04/04/2025
Child Rights Violation
छत्तीसगढ़

Child Rights Violation : स्कूल में बच्चों पर क्रूरता, बाल आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

01/09/2025
छत्तीसगढ़

Dial 112 : बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत, अब हादसे और अपराध की सूचना पर तेजी से पहुंचेगी मदद

21/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?