CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर

रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त।

Contents
  • कैसे हुआ हादसा?
  • बोनट पूरी तरह चकनाचूर
  • 2 युवक गंभीर, 3 को हल्की चोटें
  • पुलिस जांच जारी

राजधानी रायपुर के VIP रोड पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार से दौड़ रही थार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ में जा घुसी। 

हादसे में कार के पांचों सवार घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रात लगभग 11 बजे यह हादसा होटल नीलम के पास हुआ।

थार में पांच युवक सवार थे जो तेज रफ्तार में राम मंदिर चौक से फुंडहर की ओर जा रहे थे। अचानक गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और थार डिवाइडर से टकराने के बाद सीधा सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी।

बोनट पूरी तरह चकनाचूर

हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बोनट और इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है।

2 युवक गंभीर, 3 को हल्की चोटें

जानकारी के अनुसार, थार के सामने वाली सीट पर बैठे दो युवकों की हालत गंभीर है, जबकि पीछे बैठे तीन युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक घायलों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आ पाई थी।

पुलिस जांच जारी

तेलीबांधा पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

यह पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसके नाम पर है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया
Bilaspur Zone Puja Special Trains: नवरात्र से छठ तक भीड़ को राहत, जोन ने चलाई दो विशेष गाड़ियां
पारिवारिक विवाद : कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से किया हमला, फिर की खुद….
By Election : रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव की घोषणा, जानिए कब से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया और कब होगा मतदान
Raigarh JSW Plant Accident : डिप्टी मैनेजर रविन्द्र डनसेना की दर्दनाक मौत, कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?