CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension News : अनियमित उपस्थिति और ठेकेदारी में संलग्न पाए जाने पर सहायक शिक्षक निलंबित

Teacher Suspension News : अनियमित उपस्थिति और ठेकेदारी में संलग्न पाए जाने पर सहायक शिक्षक निलंबित

By Newsdesk Admin
22/08/2025
Share
Pdy Pocurement Iregularities
Pdy Pocurement Iregularities

सीजी भास्कर, 22 अगस्त  : शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्राथमिक शाला बरझोरकी टोला, विकासखंड मरवाही के सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुधीर कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें शिक्षक पर शाला में (Teacher Suspension News) के गंभीर आरोप सिद्ध हुए।

आरोप है कि सुधीर कुमार राय विद्यालय में अनियमित रूप से उपस्थित रहते थे और अपनी जगह अन्य व्यक्ति से अध्यापन कार्य करवाते थे। इतना ही नहीं, उनके ठेकेदारी कार्यों में संलग्न रहने की जानकारी भी सामने आई। इस संबंध में मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला का आकस्मिक निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान वे अनुपस्थित पाए गए।

जांच प्रतिवेदन में बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें पुष्टि हुई कि शिक्षक समय पर शाला नहीं आते और नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। रिपोर्ट में पाया गया कि शिक्षक की लापरवाही न केवल शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित कर रही थी बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही थी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन की अवधि में संबंधित शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की सख्ती को दर्शाती है कि अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदार रवैये पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी। (Teacher Suspension News) से जुड़े इस मामले ने शिक्षा जगत में बड़ा संदेश दिया है कि शिक्षक की जिम्मेदारी सर्वोपरि है और उसमें कोई समझौता नहीं होगा।

Punjab Kings vs Rajasthan Royals : अजेय पंजाब की टक्कर राजस्थान से, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला?
Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर
बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा,युवक की हालत गंभीर
Chhattisgarh Traffic Rules 2026 : दो पहिया वाहन पर अब चालक के साथ सहयात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
Rising Temperature Chhattisgarh: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर; अगले दिनों में और बढ़ने के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?