CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Charan Das Mahant Letter Governor : नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, एक मंत्री को हटाने की मांग

Charan Das Mahant Letter Governor : नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, एक मंत्री को हटाने की मांग

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share
Charan Das Mahant Letter Governor
Charan Das Mahant Letter Governor

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : प्रदेश में मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। मंत्रिपरिषद में 13 की जगह 14 मंत्री बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिपरिषद विस्तार को असंवैधानिक होने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए थे। अब नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर मंत्रिपरिषद से एक अतिरिक्त मंत्री को हटाए जाने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 164 (1क) कहता है कि किसी राज्य की मंत्रिपरिषद के मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। लेकिन, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होगी। किसी राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या इस सीमा से अधिक हो जाती है तो छह महीने के अंदर इसे निर्धारित सीमा में लाना आवश्यक है।

विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। संविधान के अनुसार मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 15 प्रतिशत यानी 13.50 से अधिक नहीं हो सकती। 20 अगस्त को तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद की संख्या मुख्यमंत्री सहित 14 हो गई है। यह संख्या निर्धारित सीमा से अधिक है, जो स्पष्ट रूप से अनुच्छेद 164 (1क) का उल्लंघन है। उन्होंने अनुरोध किया है कि 14 मंत्रियों में से एक को हटाते हुए संविधान का पालन किया जाए।

Mor Gaon Mor Pani : अब गांवों में नहीं होगा पानी का संकट, 3620 संरचनाओं से रिचार्ज होगा भू-जल
New Assembly Building Inauguration मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रमन सिंह ने दिया लोकार्पण समारोह का आमंत्रण
Farmer Poison Case : रिश्वत मांगने के आरोप के बाद किसान ने पिया कीटनाशक
रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी..
Traffic Violation DANTEWADA : चारपहिया पर स्टंट कर मचाया बवाल, इंस्टा वीडियो से पहुंची जेल के करीब युवती!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?