CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drug Smuggling Arrest : पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार

Drug Smuggling Arrest : पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Money Laundering Case
Money Laundering Case

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय पाकिस्तान से हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ मंगाकर देशभर में सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर कवलजीत सिंह उर्फ पिंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। यह वही गिरोह है जिसके नेटवर्क से जुड़े लवजीत सिंह उर्फ बंटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पिंदर को गुरुवार देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब से रायपुर लाया गया। पुलिस आज पूरे मामले का राजफाश करेगी। जानकारी के अनुसार ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से तस्करी हो रही थी। पिंदर तस्करी का सरगना है और यह मामला (Drug Smuggling Arrest) कानून की नजर में गंभीर है।

कवलजीत के लोकल नेटवर्क से जुड़े एक थर्ड जेंडर समेत आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। थर्ड जेंडर आरोपित बार, क्लब और होटलों में ड्रग सप्लाई करता था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है और आने वाले दिनों में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। यह मामला (Drug Smuggling Arrest) पूरे राज्य में चिंता का विषय बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कवलजीत का मुख्य सहयोगी लवजीत सिंह रायपुर में सप्लाई का काम देखता था। पुलिस ने लवजीत के साथ ही राजनांदगांव निवासी सुवित श्रीवास्तव, महाराष्ट्र गोंदिया निवासी अनिकेत मालधरे, टाटीबंध निवासी मुकेश सिंह और जुनैद उर्फ शेख चिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों से पुलिस तक कवलजीत सिंह की कड़ियां पहुंचीं और आखिरकार उसे पंजाब से दबोच लिया गया। यह मामला (Drug Smuggling Arrest) अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है।

जांच में सामने आया कि कवलजीत का नेटवर्क सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। पाकिस्तान से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर वह अपने गैंग के जरिये बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था। रायपुर में लोकल तस्करों की मदद से वह क्लब, होटल और पार्टियों में नशे की खेप खपाता था।

पिछले कुछ महीनों में रायपुर पुलिस ने हेरोइन, चिट्टा और एमडीएमए की तस्करी से जुड़े तीन दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंबई स्थित बैकर नेटवर्क संभालने वाली एक फैशन डिजाइनर युवती भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसने मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गई।

‘ऑपरेशन विश्वास’ की बड़ी कामयाबी: 23 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाए थे माल
Defamation Allegation BJP Dantewada: चरित्र हनन के आरोप पर उबाल, सर्व गुप्ता समाज ने हाईवे जाम कर मांगी सार्वजनिक माफी
शाम की सैर के दौरान तहसीलदार से लूट: 4 ऑटो सवारों ने पता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर लूटा..
Stray Cattle Control Campaign : सड़क हादसों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एक महीने तक चलेगा अभियान, कलेक्टरों के लिए सख्त आदेश जारी
Death Sentence India : हम्पी रेप – मर्डर केस में बड़ा फैसला: विदेशी महिला से दुष्कर्म और पर्यटक की हत्या के दोषियों को फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?