CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Assault : शिक्षिका ने 3 छात्राओं को डंडे से पीटा, एक के पैर में सूजन, डीईओ ने किया सस्पेंड

Teacher Assault : शिक्षिका ने 3 छात्राओं को डंडे से पीटा, एक के पैर में सूजन, डीईओ ने किया सस्पेंड

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share
Teacher Assault
Teacher Assault

सीजी भास्कर, 1 सितंबर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई (Teacher Assault) का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की है। छात्राओं का केवल इतना कसूर था कि वे कक्षा के दौरान आपस में बातचीत कर रही थीं। इस पिटाई से 5वीं कक्षा की एक छात्रा के पैर में सूजन आ गई और वह दर्द से कराहते हुए रोने लगी।

घटना के दौरान हेडमास्टर ने तुरंत 11 वर्षीय मुनिका कोरवा पिता कोइरा राम को अस्पताल पहुँचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। यह देखकर स्कूल प्रशासन ने तुरंत बीईओ को सूचित किया। बीईओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की और डीईओ ने शिक्षिका एलबी ज्योति तिर्की को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान तीनों छात्राएं बातचीत कर रही थीं।

सहायक शिक्षक एलबी ज्योति तिर्की ने गुस्से में तीनों छात्राओं को रूल वाले डंडे से पीटा। डंडे के प्रहार से विशेष संरक्षित जनजाति की मुनिका के घुटने में चोट आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने कहा कि (Teacher Assault) किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों में सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। स्कूल प्रशासन ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Operation Talaash a huge success : बिलासपुर पुलिस ने 579 गुमशुदा लोगों को खोजा, 69 नाबालिग सुरक्षित
रायगढ़ में नाबालिगों ने किया गोह का शिकार: साल के पत्तों से ढककर छिपा रहे थे, वन विभाग ने पकड़ा
Amrit Bajaj Death : रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते गिरे कारोबारी, हार्ट अटैक से मौत; कोर्ट का वीडियो वायरल
CAF जवान को आजीवन कारावास, हेड कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या की थी, छुट्टी नहीं मिलने से था नाराज
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को FM रेडियो की सौगात, तीनों शहरों में खुलेंगे 3-3 रेडियो चैनल,जानिए इन शहरों के नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Acid Attack
Dhamtari Acid Attack  : धमतरी में खौफनाक वारदात, आपसी विवाद में नाबालिग समेत दो पर फेंका तेजाब

सीजी भास्कर, 14 मई : धमतरी शहर के…

Now talk secrets with Meta AI : WhatsApp लाया Incognito Chat, चैट खत्म होते ही मैसेज गायब

सीजी भास्कर, 14 मई । दुनिया की सबसे…

Supela Bandhan Bank Fraud
Supela Bandhan Bank Fraud : लालच में गंवा बैठे अपनी साख, दुर्ग में 362 ‘म्यूल’ खाताधारकों पर FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : चंद रुपयों के…

Gyaneshwari Yadav Weightlifting : एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, जीते दो पदक

सीजी भास्कर, 14 मई : राजनांदगांव की युवा…

Minimum Support Price Hike 
Minimum Support Price Hike  : फसलों के एमएसपी में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीजी भास्कर, 14 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

गरियाबंद CMHO में लिपिक ने फर्जी बिल बनाए; एक साल बाद निलंबित

23/05/2025
Bilaspur Development
छत्तीसगढ़

Bilaspur Development : बिलासपुर को 260 करोड़ की सौगात, CM साय करेंगे 49 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

12/08/2025
Sarangarh DEO Suspended
छत्तीसगढ़शिक्षा

Sarangarh DEO Suspended : सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल निलंबित, कई गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई

13/06/2025
छत्तीसगढ़

Cardiac ICU AC Failure: भीषण गर्मी में एसी बंद, मरीज और परिजन पंखों के सहारे

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?