CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिश्तों का कत्ल : पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची साजिश, शराब पिला पति को उतारा मौत के घाट

रिश्तों का कत्ल : पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची साजिश, शराब पिला पति को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 06 सितंबर​। वैवाहिक रिश्ते को कलंकित करते हुए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी है।

Contents
  • विवाद की जड़ बने अवैध संबंध
  • पति को रास्ते से हटाने की साजिश
  • शराब पिलाकर की गई हत्या
  • इलाके में सनसनी, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से यह​ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

विवाद की जड़ बने अवैध संबंध

घटना चांदा थाना क्षेत्र के किंदिपुर इलाके की है। मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाले तो शक की सुई पत्नी पूजा और उसके आशिक जयशंकर पर आकर टिक गई।

दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जहां हत्या की साजिश का राज खुल गया।

पति को रास्ते से हटाने की साजिश

पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

उसने स्वीकार किया कि उसका जयशंकर के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी भनक पति को लग चुकी थी। 

इस वजह से आए दिन घर में झगड़े होते थे। लगातार तनाव से परेशान होकर पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खत्म करने की योजना बनाई।

शराब पिलाकर की गई हत्या

योजना के अनुसार, बुधवार रात जयशंकर ने महेश को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। जब महेश नशे में धुत हो गया, तभी मौके पर पत्नी को बुलाया गया।

इसके बाद जयशंकर ने धारदार चाकू से महेश का गला काट दिया, वहीं पत्नी ने ईंट से उसके सीने पर वार किया। घटनास्थल पर ही महेश की मौत हो गई।

इलाके में सनसनी, सख्त कार्रवाई की मांग

हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजनों ने मांग की है कि आरोपी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
Big Breaking : अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी एवं बड़ी धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर ठग लिए थे लाखों, विदेश में स्कैम करने देते थे ट्रेनिंग
Mutilated Body Of Tourist : मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला
इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे राजा रघुवंशी हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस बोली- सबूत हैं हमारे पास, सजा तो…
पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर फायरिंग, गोली शीशा तोड़कर घुसी, मचा हड़कंप
Gmail Schedule Send Feature: तय वक्त पर पहुंचे ईमेल, अब टाइमिंग होगी आपके कंट्रोल में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 28 पाव शराब जब्त

थाना अंडा पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान…

Cyber Crime
Cyber Crime :  ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 6 गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की साइबर टिपलाइन…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति के साथ लौट रही थी घर

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में सोमवार…

Elephant Attack
Elephant Attack :  रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 10 किसानों की धान फसल रौंदी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की आवाजाही…

Patwari Strike
Patwari Strike :  सरगुजा में पटवारियों ने जलाई नोटिस की प्रतियां, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पटवारियों की हड़ताल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?