CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good News : दिल्ली राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन ने टूटा मिथक, डाक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प, छत्तीसगढ़ से विधायक रिकेश की भी शिरकत, कहा- और मजबूत होगा “विश्वास”

Good News : दिल्ली राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन ने टूटा मिथक, डाक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प, छत्तीसगढ़ से विधायक रिकेश की भी शिरकत, कहा- और मजबूत होगा “विश्वास”

By Newsdesk Admin
31/07/2024
Share

तालकटोरा अखिल भारतीय सेन सम्मेलन में पीएम मोदीजी होंगे मुख्य अतिथि, बडे़ कार्यक्रम की बनी रणनीति

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। दिल्ली के पंजाबी बाग क्लब में सेन समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बतौर अतिथि शिरकत की। पंजाबी क्लब आडिटोरियम में सम्पन्न इस सम्मेलन में सेन समाज के सभी राज्यों से प्रतिनिधित्व करने वाले लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द तालकटोरा स्टेडियम में पूरे भारत वर्ष के सेन समाज के लोग इकट्ठा होंगे जिसमें मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी होंगे। इस आयोजन में समाज के गौरव स्व. कर्पूरी ठाकुरजी को भारत रत्न दिए जाने पर पूरे देश के सेन समाज की ओर से प्रधानमंत्रीजी का आभार व्यक्त किया जाएगा।

आपको बता दें कि नाई समाज से देश के इकलौते विधायक रिकेश सेन का पंजाबी बाग क्लब के इस आयोजन में अभूतपूर्व अभिनंदन हुआ। अभी तक सेन समाज के लोगों को लेकर यही अवधारणा विद्यमान रही है कि सेन नाई समाज के लोग सिर्फ सैलून चलाने, दाढ़ी कटिंग करने वाले एक नाई ही होते हैं लेकिन इस समारोह ने समाज के इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। क्योंकि दिल्ली सम्मेलन में सेन समाज का अलग अलग क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाले जो लोग पहुंचे उनमें अधिकांश साइंटिस्ट, डीआरडीओ, डाक्टर, आईआरएस, आईएएस और आईपीएस सहित उच्च पदों पर आसीन और शिक्षित लोग थे जिन्होंने सेन समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया है। इस समाज में एकजुटता के साथ प्रत्येक परिवार और जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर जो आगाज और पहल हुई है उसे देख कर यह तय हो गया है कि देश का सेन नाई समाज भी हर क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ रखने लगा है।

कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से समाज के लोग आगे बढ़ रहे हैं, मेरा यकीन है कि अब सेन समाज बहुत मजबूत और सुदृढ़ होगा। मैं पूरे भारतवर्ष में अकेला विधायक हूं सेन समाज का लेकिन अब राजनीति के क्षेत्र में भी हमारा समाज बहुत आगे जा रहा है, देश के हर प्रांत में अभी तक अन्य जाति और सम्प्रदाय के लोगों ने जिस तरह सेन समाज को सहयोग और आशीर्वाद दिया है, उस विश्वास को सेन नाई समाज कभी कमजोर नहीं होने देगा और सभी के सहयोग से बहुत जल्द नाई समाज के जो परिवार पिछड़े और कमजोर हैं, उनको सहयोग कर मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें भी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूत और सबल बनाने हम सभी संकल्पित हैं।

Oplus_131072
ईग्नू में ऑनलाइन मोड में प्रवेश हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई…
West Bengal SIR Controversy: विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर बवाल, TMC ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप
क्या शादी के 32 साल के बाद बराक ओबामा लेने जा रहे हैं तलाक? पत्नी मिशेल का बयान आया सामने
Pension Issue : पेंशन बंद होने से भड़के सेवानिवृत्त शिक्षक, बोले- मंत्रिपरिषद ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया
FASTag New Rule : FASTag नया नियम…अब नहीं देना पड़ेगा डबल टोल, UPI पेमेंट से होगी बड़ी बचत – 15 नवंबर से लागू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case :  रायपुर में देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत

रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के…

Jeremy Schofield Tattoo
Jeremy Schofield Tattoo :  शरीर के 90% हिस्से पर टैटू, कनाडा के जेरेमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कनाडा के जेरेमी स्कोफील्ड अपने अनोखे शौक की…

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?