CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Election Fraud Allegations : देवेंद्र यादव का आरोप- वोट चोरी कर बनी BJP सरकार, पार्टी ने कहा- जनता का अपमान

Election Fraud Allegations : देवेंद्र यादव का आरोप- वोट चोरी कर बनी BJP सरकार, पार्टी ने कहा- जनता का अपमान

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 सितम्बर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की सरकार मजबूती से काम कर रही थी। तब भाजपा नेताओं को भी भरोसा नहीं था कि चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने वाली है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे देखकर लगता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने (Election Fraud Allegations) वोट चोरी कर भाजपा ने सरकार बनाई है। वहीं, भाजपा से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का अपमान किया है, जिसका जवाब उन्हें हार के रूप में जनता ने ही दिया है।

कल राष्ट्रव्यापी आंदोलन

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी आंदोलन “वोट चोर, गद्दी छोड़” सभा 9 सितंबर को बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में होगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभा में 25 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।

इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस सभा को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। आयोजन की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दिया गया है।

रविवार को बिलासपुर पहुंचे देवेंद्र यादव ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस, पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों, जिला पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली।

देवेंद्र यादव बोले- छत्तीसगढ़ में वोट चोरी से बनी भाजपा की सरकार

एआईसीसी सचिव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लम्बी लड़ाई का आगाज किया है। जिसके लिए उन्होंने दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक की हजारों किलोमीटर पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार मजबूती से काम कर रही थी, तब भाजपा नेताओं को भी भरोसा नहीं था कि उनकी सरकार बनेगी। लेकिन, जिस तरह से चुनाव का परिणाम सामने आया, वो चौंकाने वाला था।

देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है। भाजपा की जीत में संदेह था, जो अब प्रमाणित हो चुका है। केंद्र की भाजपा सरकार की जीत (Election Fraud Allegations) वोट चोरी की जीत है। वोटों की हेराफेरी की जीत है, जिसमें चुनाव आयोग भी शामिल है।

बिलासपुर की सभा में जुटेंगे प्रदेश भर के नेता

बिलासपुर में 9 सितंबर को होने वाली सभा में स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी विजय जांगिड़, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

देवेंद्र यादव की तैयारी बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेन्द्र साहू, समीर अहमद बबला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बेलतरा विधायक ने कहा- कांग्रेस कर रही जनता का अपमान

भाजपा नेता और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जिन्होंने खुद लोकतंत्र की हत्या की है, वो आज जनता की ओर से दिए गए वोट का अपमान करने पर अमादा है। जनता ने लगातार कांग्रेस को जवाब दिया है। सचिन पायलट और दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने हार का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें अपने गरेबान पर झांकना चाहिए।

बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने भांजे पर किया हमला…
Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए
IPL Matches in Raipur : 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी, रायपुर में खेले जाएंगे इतने मैच
Naxal Encounter Chhattisgarh : बीजापुर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने चार दिन में 214 ठिकाने और बंकर किए ध्वस्त
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?