CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mental Health App Launch : छात्रों में आत्महत्या के लक्षण दिखते ही अलर्ट करेगा ‘नेवर अलोन’ एप

Mental Health App Launch : छात्रों में आत्महत्या के लक्षण दिखते ही अलर्ट करेगा ‘नेवर अलोन’ एप

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share
Mental Health App Launch
Mental Health App Launch

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। छात्रों में आत्महत्या(Mental Health App Launch) की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने एक अभिनव पहल शुरू की है। ग्लोबल सेंटर आफ इंटीग्रेटिव हेल्थ के सहयोग से एम्स ने मेडिकल छात्रों के लिए वाट्सएप आधारित ‘नेवर अलोन’ एप विकसित किया है। यह एप कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ से संचालित होगा और छात्रों को किसी भी समय मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी (Suicide Prevention Technology) सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह छात्रों के व्यवहारिक संकेतों और बातचीत के पैटर्न से आत्महत्या(Mental Health App Launch) की प्रवृत्ति के शुरुआती लक्षणों को पहचान लेगा। यदि लक्षण स्पष्ट मिलते हैं तो एप तुरंत ऑन-काल काउंसलिंग का सुझाव देगा। केवल पांच से छह मिनट की चैटिंग के दौरान एप आधे पेज की एक समरी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसे चिकित्सक देख सकेंगे। इसके माध्यम से छात्रों को तुरंत (AI Mental Health Counseling) उपलब्ध होगी और वे अपने लिए स्लॉट भी बुक कर पाएंगे।

एम्स प्रशासन ने बताया कि यह एप अगले महीने से एम्स दिल्ली, एम्स भुवनेश्वर और मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) शाहदरा के छात्रों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. नंद कुमार ने कहा कि यदि छात्र चाहें तो ओपीडी अपॉइंटमेंट भी एप के जरिए करा सकेंगे। प्रोफेसर गगन कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे करीब 70-80 प्रतिशत लोग कभी चिकित्सीय मदद नहीं लेते। ऐसे में यह एप छात्रों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा और उन्हें (Student Mental Health Support) प्रदान करेगा।

भविष्य की योजना के बारे में संस्थान ने कहा कि अन्य संस्थानों में भी इस एप(Mental Health App Launch) को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रति छात्र प्रतिदिन केवल 70 पैसे का मामूली शुल्क लिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को सुलभ बनाना और समय रहते छात्रों को परामर्श उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल माध्यमों से युवाओं तक पहुंचना सबसे प्रभावी तरीका है क्योंकि वे स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से लगातार जुड़े रहते हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़े भी स्थिति की गंभीरता दर्शाते हैं। भारत में हर साल औसतन 1.70 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं। इसका मतलब है कि रोजाना 400 से अधिक लोग आत्महत्या कर रहे हैं। वर्ष 2017 में प्रति लाख जनसंख्या पर आत्महत्या की दर 9.9 थी, जो 2022 में बढ़कर 12.4 तक पहुंच गई। चिंताजनक बात यह है कि आत्महत्या करने वालों में युवाओं (18 से 45 वर्ष) की हिस्सेदारी करीब 66 प्रतिशत है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस आंकड़े से साफ है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

‘नेवर अलोन’ एप इस दिशा में आशा की एक नई किरण है। यह न केवल छात्रों के जीवन को बचाने में मदद करेगा, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी बढ़ाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में (Digital Mental Health Innovation) के तौर पर मिसाल बनेगी।

CG News : स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा 7 Active case 🛑 Swaine flu से एक और पीड़ित की मौत, अब तक प्रदेश में तीन की गई जान, रहें सावधान
One Rupee X-Ray Facility Bhilai: मकर संक्रांति पर वैशाली नगर को बड़ी सौगात, 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा शुरू
₹1 X-Ray Facility in Vaishali Nagar: विधायक रिकेश के कार्यालय में मात्र 1 रूपये में एक्स-रे, वैशाली नगर विधानसभा में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं
CG Specialist Doctors Posting Policy : विशेषज्ञ डॉक्टरों को बड़ी राहत, अब बंधपत्र डॉक्टरों की तैनाती केवल उनके ही विभाग में होगी
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?