CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rain Forecast : मानसून फिर दिखाएगा असर, अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Forecast : मानसून फिर दिखाएगा असर, अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share
Heavy Rain Forecast
Heavy Rain Forecast

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। मानसून (Monsoon) का यह सीज़न देशभर के लिए काफी अच्छा रहा है। मानसून (Heavy Rain Forecast) की एंट्री से अब तक इसके असर से देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मानसून ने इस बार अच्छी रफ्तार दिखाई है जिससे देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। मानसून की अच्छी बारिश से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है,

बल्कि कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह से भर गए हैं। अभी भी देश में मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है, जिससे रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे अगले 96 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है।

उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत के कुछ राज्यों में मानसून फिर से असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 96 घंटों में राजस्थान और दिल्ली में कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) तो कुछ जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगह अगले 96 घंटों में भारी बारिश (Rainfall) हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

पूर्वी और मध्य भारत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 96 घंटों में मानसून पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में असर दिखाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, सिक्किम, विदर्भ और ओडिशा के कई इलाकों में रुक-रूककर भारी बारिश (Heavy Rainfall) होगी। इस दौरान कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी होगी।

उत्तरीपूर्व भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून अपना असर दिखाएगा। इससे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह अगले 96 घंटों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश (Monsoon Rain) हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में अभी भी मानसून की रफ्तार थमी नहीं है और अगले 96 घंटों में फिर मानसून का असर दिखेगा। इससे महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में कई जगह गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश (Showers) की भी संभावना है। इस दौरान आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Floriculture Success Stories : फूलों की खुशबू से महकी किस्मत, परंपरागत खेती छोड़ अपनाई फूलों की खेती, कम लागत में मिला मोटा मुनाफा
Indravati encounter evidence: डिजिटल सुरागों ने खोला माओवादियों के अर्बन नेटवर्क का रास्ता, जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर
CGPSC Prelims Result 2026 : CGPSC प्रीलिम्स में 3921 कैंडिडेट्स क्वालिफाई, अब मेंस की तैयारी का वक्त, मई में होगी अगली परीक्षा
DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
Bhilai College Controversy : कल्याण कॉलेज में प्रदर्शन से माहौल गर्माया: NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रिंसिपल की शिकायत पर विधायक-प्रतिनिधि सहित 7 नामजद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

The wait for Diljit’s new film increases : ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित

The wait for Diljit's new film increases

Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन

Preparations to deal with the Hormuz crisis

Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Virat Kohli's emotional statement after his century

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में कल वॉकाथॉन का आयोजन

सीजी भास्कर,  14 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष…

घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

सीजी भास्कर, 14 मई। भिलाई में आकाशीय बिजली…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग में सरकारी सिस्टम फेल, 14 राइस मिल सील, 12 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

16/01/2026
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Statement : ‘शतक’ हुई टैक्स-फ्री: सीएम विष्णु देव साय ने कैबिनेट संग देखी संघ के 100 वर्षों की गाथा

27/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश बरामद! सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे, पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम का शक..

12/03/2025
Public Infrastructure Development
छत्तीसगढ़

Public Infrastructure Development : सिग्नल पर लाल लाइट होने पर अब नहीं सताएगी धूप और बारिश, चौक-चौराहों पर बनेंगे ‘वेटिंग शेड’

20/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?