CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन

GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन

By Newsdesk Admin
12/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। गेल इंडिया लिमिटेड में 350 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर है जबकि एप्लीकेशन फीस 50 रुपये है।

आपको बता दें कि भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 391 है। आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर केमिस्ट, जुनिऑन इंजीनियर, फॉरमैन, अकाउंट असिस्टेंट, बिजनेस असिस्टेंट, टेक्निशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

गौरतलब है कि विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर और फॉरमैन पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 8 या 2 साल का अनुभव होना चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट, ऑपरेटर, बिजनेस असिस्टेंट और सुपेरिनडेंट पद पर संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जूनियर अकाउंटेंट के लिए CA में इंटरमिडीएट/कॉमर्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जूनियर केमिस्ट के लिए केमिस्ट्री में M.Sc की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 या 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर केमिस्ट, फॉरमैन, सुपेरिनडेंट और जूनियर अकाउंट को 29,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा। जूनियर इंजीनियर का पे स्केल 35,000 रुपये से लेकर 1,38,000 रुपये है। वहीं अन्य पदों के लिए पे स्केल 24,500 रुपये से 90,000 रुपये है। आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैटेगरी का फीस शून्य है।

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.gailonline.com/ पर जाना होगा। यहां करियर सेक्शन के टैब पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन को ढूँढे। “Application Form” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। लॉग इन करें। आवेदन पत्र को सही से भरें। दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब सबमिट कर प्रिंटआउट लेकर रख लें।

241 मौतों के बाद भी जांच अधूरी? ब्लैक बॉक्स अपडेट के बीच कांग्रेस का आरोप- ‘अहमदाबाद हादसे में जानबूझकर देरी!’
Russia-India Oil Deal: पुतिन संग भारत पहुंच रहे रोसनेफ्ट प्रमुख, अंबानी–रूस डील पर ट्रंप के बैन से बढ़ी बेचैनी
Police Recruitment Alert : पुलिस भर्ती 2024 – दलालों के जाल से बचें, दुर्ग पुलिस ने अभ्यर्थियों को किया अलर्ट
आईलाsssss…छत्तीसगढ़ में‌ Govt स्कूल के चपरासी ने Student से कहा -“जाओ पान ठेला से मेरे लिए राजश्री गुटखा ले आओ” 🛑 डीईओ ने किया Suspend
Dhamtari Robbery Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

रायपुर, 13 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस और आगामी…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

रायपुर, 13 अगस्त : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : जनपद पंचायत मैनपाट की…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता…

Independence Day 2026 : अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 13 अगस्त : इस बार स्वतंत्रता दिवस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?